विराट कोहली ने खोला इस समय के भारत प्रदर्शन का ये बड़ा राज, जानें वो बड़े राज़

टीम इंडिया ने बारिश से प्रभावित रांची टी20 मैच 9 विकेट से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. मैच में भारतीय टीम को जीत के लिए छह ओवर में 48 रन (डकवर्थ-लुईस) का लक्ष्‍य मिला था जिसे उसने महज एक विकेट खोकर हासिल कर लिया. जीत के बाद भारतीय कप्‍तान विराट कोहली ने बारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन करने के राज से पर्दा उठाया। विराट कोहली ने बताया कि पिछले कुछ समय से टीम मैनेजमेंट फॉर्मेट के हिसाब से खिलाड़ियों का चयन कर रहा है जिसके चलते टीम अच्छा प्रदर्शन करने में सफल हो पा रही है।विराट कोहली ने खोला इस समय के भारत प्रदर्शन का ये बड़ा राज, जानें वो बड़े राज़

कुलदीप यादव का जिक्र करते हुए कोहली ने कहा कि सिर्फ खिलाड़ी ही मैदान पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं बल्कि टीम मैनेजमेंट भी अपना खास योगदान देते हुए ऐसी टीम बना रहे हैं जिसमें फॉर्मेट के हिसाब से खइलाड़ी चुने जा रहे हैं। विराट कोहली ने कहा कि जिस तरह श्रीलंका दौरे से ही कुलदीय यादव एक मिस्ट्री गेंदबाज की तरह उभरे हैं उसके पीछे टीम मैनेजमेंट का भी बहुत बड़ा हाथ है।

इसे भी देखें:- पीएम मोदी ने कही ये बड़ी बात, कहा- आज मैं जो कुछ भी हूं, सब इसी…

तेज गेंदबाजों की तारीफ करते हुए विराट ने कहा, ‘तेज गेंदबाज होने के नाते आपको अपनी यॉर्कर्स को सही एरिया में डालना आना चाहिए। इसके साथ-साथ मानसिक रूप से भी मजबूत होना चाहिए, ताकि वह खेल को हर स्तर पर समझ सकें और बल्लेबाज के सामने हर वह जरूरी चीज कर पाएं, जिसकी जरूरत हो।’ विराट ने धुरंधर ओपनर शिखर धवन के अपनी पत्नी की बीमारी के बाद छुट्टी से लौटने पर भी खुशी जताई।

Back to top button