BJP ने किसानों के लिए बनाया ये बड़ा प्लान, ऐसे पहुंचाएगी किसानों तक सरकारी योजनाएं

जयपुर: देश के किसानों की आय दुगुनी से लेकर तमाम योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए अब बीजेपी किसान मोर्चा ने ऐसी योजना बनाई है जिसके द्वारा राजस्थान के प्रत्येक किसान तक पहुचकर उन्हे न केवल प्रधानमत्री की योजनाओं से जागृत किया जाएगा बल्कि उनकी बिगड़ी हालत कैसे सुधरे इस बारे में भी किसानों को बताया जाएगा. शुरुआत के पहले चरण में श्रीगगानगर-हनुमानगढ़ के किसानों को बीजेपी किसान मोर्चा गाव-गाव जाकर बताएगा की किसानों को केद्र-राज्य सरकार की योजनाओं से कैसे फायदा लेकर अपनी हालत सुधारनी है. 

जिला स्तर पर किसानों का हो रहा सम्मेंलन यह बताता है की किसान गाव में खेती को कैसे लाभकारी बनाए. योजना के मुताबिक प्रधानमत्री की समर्थन मूल्य बढ़ाने से लेकर इजराइल तकनीक पर हुए समझोतो को अपनाकर खेती में आमूलचूल परिवर्तन किया जाए ताकि किसान की बिगड़ी हालत सन 2022 सुधरे. पहले चरण में योजना की शुरुआत श्रीगगानगर जिले से लेकर हनुमानगढ़ जिले के हरियाणा बॉर्डर से लगते गाव में किसानों के बीच बीजेपी किसान मोर्चा अलख जगाएगा. 

शुरुआत में  किसानों की सभा करने के बाद फिर ऐसे किसानों को ग्रामीण क्षेत्र में उन किसानों के बीच भेजा जाएगा जहा के किसान प्रधानमत्री और मुख्यमत्री की किसान हित की योजनाओं से अभी तक अनजान है. किसान मोर्चा के पदाधिकारी बजरग सहारन की माने तो किसानों को फशल बीमा से लेकर समर्थन मूल्य तक बताया जायेगा की किसान कैसे अपना लाभ बढ़ा सकता है. 

किसानों को उनकी मेंहनत का पूरा दाम से लेकर उनकी माली हालत कैसे सुधरे उसकी योजना बनाकर देश के प्रधानमत्री ने तो किसानों के प्रति अपनी मशा जाहिर कर दी थी लेकिन सरकारी तत्र की विफलता से किसानों को जो फायदा और योजनाओं की जानकारी नही मिल पा रही थी उसका फायदा दिलाने के लिए बीजेपी नेताओ ने जागरूक किसानों के साथ मिलकर गाव-गाव जाकर जागृत करने की कमर कस ली है.

Back to top button