अभी अभी: भाजपा के इस बड़े नेता की सडक दुर्घटना में हुई मौत, पूरे पार्टी शोक की लहर

अकबरपुर बसखारी मार्ग पर कुर्की बाजार के निकट हुई सडक दुर्घटना में जहां भाजपा के बूथ अध्यक्ष अशोक उपाध्याय की मृत्यु हो गयी वहीं मण्डल महामंत्री व पूर्व प्रधान सतरही सुरेन्द्र वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गये।This big leader of BJP

सुरेन्द्र को जिला चिकित्सालय फैजाबाद रेफर कर दिया गया है। भाजपा नेताओं के दुर्घटना ग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही बडी संख्या में भाजपा नेता जिला चिकित्सालय पहुचने लगे। निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष अकबरपुर चन्द्र प्रकाश वर्मा के अलावा अतुल मिश्रा, विनोद सिंह, चौधरी भूपेन्द्र सिंह पटेल समेत अन्य नेताओं ने जिला चिकित्सालय पहुंच कर घायल पूर्व प्रधान का हालचाल जाना। दूसरी तरफ मृत अशोक उपाध्याय के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इसे भी पढ़े: अभी अभी: खत्म हुआ 24 साल का लम्बा इंतजार, मुंबई ब्‍लास्‍ट पर कोर्ट ने सुना दिया अपना फैसला

 जानकारी के अनुसार सतरही निवासी सुरेन्द्र वर्मा व बरसाये निवासी अशोक उपाध्याय प्लेटिना मोटर साइकिल से अकबरपुर की तरफ आ रहे थे। कुर्की बाजार के पूर्व राजकीय बालिका इंटर कालेज के निकट पहुचते ही पीछे से आ रही अर्टिगो गाडी ने मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पीछे बैठे अशोक उपाध्याय उछल कर दूर जा गिरे उनकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गयी। स्थानीय लोगों ने तुरंत पूर्व प्रधान को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही अकबरपुर व सम्मनपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी तथा दुर्घटना करने वाली अर्टिगो व दुर्घटना ग्रस्त मोटर साइकिल को कब्जे में ले लिया। भाजपा के बूथ अध्यक्ष अशोक उपाध्याय के मृत्यु पर जिलाध्यक्ष शिवनायक वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अवधेश द्विवेदी, दिनेश पाण्डेय,जिला महामंत्री मनोज मिश्रा, जिलामंत्री डा0 रजनीश सिंह समेत अन्य भाजपा नेताओें ने शोक का इजहार किया है।

Back to top button