अब पाक क्रिकेटर को क्यों चुभ रहा कार्तिक का विजयी छक्का, बोले- ‘ये भी कोई सिक्सर है’

निदाहास ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ दिनेश कार्तिक की शानदार बल्लेबाजी के बाद एक तरफ जहां पूरी दुनिया उनकी दीवानी हो गई है, वहीं पाकिस्तान के एक पूर्व क्रिकेटर को कार्तिक का आखिरी गेंद पर छक्का रास नहीं आया।
यह पाकिस्तानी क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि एशिया कप (1986) में आखिरी गेंद पर छक्का मारकर टीम को मैच जिताने वाले जावेद मियांदाद हैं।
दरअसल जावेद मियांदाद ने अपने छक्के से दिनेश कार्तिक के छक्के की तुलना की है और उनका कहना है कि जितनी ज्यादा तवज्जो दिनेश कार्तिक के छक्के को दी जा रही है, उससे कहीं ज्यादा उनके छक्के को मिलनी चाहिए। मियांदाद ने इसकी पीछे की वजह का भी खुलासा किया
है।
दरअसल जावेद मियांदाद ने अपने छक्के से दिनेश कार्तिक के छक्के की तुलना की है और उनका कहना है कि जितनी ज्यादा तवज्जो दिनेश कार्तिक के छक्के को दी जा रही है, उससे कहीं ज्यादा उनके छक्के को मिलनी चाहिए। मियांदाद ने इसकी पीछे की वजह का भी खुलासा किया है।
मियांदाद ने इस मैच में पिच से बॉउंड्री लाइन की दूरी को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि उस जमाने में बाउंड्री लाइन काफी दूर हुआ करती थी, लेकिन आज मैदान सिकुड़ता जा रहा है। सारी चीजें बल्लेबाजों के हक में जा चुकी हैं।





