छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की 37 उम्मीदवारों की तीसरी सूची
इस बार विधानसभा चुनावों में कांग्रेस भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का प्रयास करेगी । भाजपा प्रदेश में 2003 से ही सत्ता पर काबिज है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होने हैं । पहले चरण में प्रदेश में नक्सल प्रभावित 18 सीटों पर 12 नवंबर को मतदान कराया जाएगा । शेष 72 सीटों पर दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा । मतों की गिनती 11 नवंबर को होगी ।
कांग्रेस ने पहले चरण में होने वाले मतदान के लिए उम्मीदवारों की सूची 18 और 22 अक्टूबर को जारी की थी । पहले चरण के मतदान में कांग्रेस ने राजनांदगांव सीट पर मुख्यमंत्री रमन सिंह के मुकाबले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की भतीजी करूणा शुक्ला को मैदान में उतारा है ।
तीसरी सूची में इनके नाम का हुआ एलान
-मनेंद्रगढ़ से विनय जायसवाल
-प्रेमनगर से खेलसाय सिंह
-भटगांव से पारसनाथ राजवाड़े
-प्रतापपुर से प्रेमसाय सिंह
-रामानुजगंज से बृहस्पत सिंह
-अंबिकापुर से टीएस सिंहदेव
-सीतापुर से अमरजीत भगत
-जशपुर से विनय कुमार भगत
-कुनकुरी से उत्तम दन मिंज
-पत्थलगांव से रामपुकार सिंह
-सारंगढ़ से उत्तरी जांगड़े
-खरसिया से उमेश पटेल
-धर्मजयगढ़ से लालजीत सिंह राठिया
-रामपुर से श्यामलाल कंवर
-कोरबा से जयसिंह अग्रवाल
-मरवाही से गुलाब सिंह राज
-लोरमी से शत्रुघ्न लाल चंद्राकर
-मुंगेली से राकेश पात्रे
-मस्तूरी दिलीप लहरिया
-अकलतरा से चुन्नी लाल साहू
-सक्ति से चरणदास महंत
-चंद्रपुर से रामकुमार यादव
-कसडोल से शकुंतला साहू
-भाटापारा से सुनील महेश्वरी
-रायपुर ग्रामीण से सत्यनारायण शर्मा
-रायपुर पश्चिम से विकास उपाध्याय
-आरंग से शिवकुमार डहरिया
-अभनपुर से धनेंद्र साहू
-राजिम से अमितेश शुक्ला
-बिंद्रानवागढ़ से संजय नेताम
-पाटन से भूपेश बघेल
-दुर्ग ग्रामीण से प्रतिमा चंद्राकर
-दुर्ग सिटी से अरुण वोरा
-भिलाई नगर से देवेंद्र यादव
-अहिवारा से रुद्र गुरू
-साजा से रविंद्र चौबे
-कवर्धा से मोहम्मद अकबर





