पिंडदानी की तरह दिखने के लिए चोरों ने मुड़ा लिया था सिर, चोरी करते हुए 10 गिरफ्तार

 

गया. रेल थाने की पुलिस ने स्टेशन परिसर में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले 10 चोरों को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार युवक यूपी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इनके पास से 13 हजार रुपए नकद और कई सामान बरामद किए हैं। गया में पिंडदान करने वाले सिर मुड़ा रहते है। पिंडदानी की तरह दिखने के लिए चोर भी सिर मुड़ाकर घुम रहे है। 
पिंडदानी की तरह दिखने के लिए चोरों ने मुड़ा लिया था सिर

शहर में फैला है चोरों का नेटवर्क…

रेल थानाध्यक्ष पशुराम सिंह ने बताया कि छपरा निवासी विजय प्रकाश सिंह अपनी पत्नी के साथ ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। उस दौरान उन्होंने प्लेटफार्म नंबर के एक के समीप वेटिंग रूम में पत्नी को अपना पैंट देकर स्नान करने चले गए थे। इसी दौरान एक युवक ने सिंह के पैंट में रखे 13 हजार रुपए नकद, एटीएम अन्य सामान चोरी कर फरार हो गया।
Back to top button