लेकर जा रहे थे बारहसिंगा की सींग व हेरोइन, लेकिन रस्ते में ही हो गये गिरफ्तार…कीमत जान हो जायेंगे हैरान

पटना। खुफिया राजस्व निदेशालय (डीआरआइ) की पटना टीम ने शुक्रवार को दो बड़ी कार्रवाइयों में तस्करी के दो बड़े मामलों का उद्भेदन किया है। ये दोनों मामले नेपाल से लगे बिहार के किशनगंज जिले से संबंधित हैं। डीआरआइ की पहली कार्रवाई में किशनगंज-बहादुर रोड पर डेरामारी चौक के समीप से बारहसिंगा (हिरण) की आठ सींग (हॉर्न) के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि दूसरी कार्रवाई में डेढ़ किलो हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बरामद सींग की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में आठ करोड़ तथा डेढ़ किलो हेरोइन की कीमत 4.68 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

बारहसिंगा की सींग व हेरोइनडीआरआइ के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि नेपाल के रास्ते बारहसिंगा के सींग की तस्करी की जा रही है। सूचना पर डीआरआइ की टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की सहायता ली और किशनगंज-बहादुर रोड से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को पकड़ा। इनके पास से बारहसिंगा की आठ सींग बरामद की गई। गिरफ्तार मोइन अली व विजय रजक किशनगंज के रहने वाले हैं। इन दोनों ने बताया कि बारहसिंगा की सींग उन्हें नेपाल के विराटनगर के रहने वाले निर्मल श्रेष्ठ नामक व्यक्ति ने किशनगंज में ही एक व्यक्ति को डिलीवर करने को दी थी। डीआरआइ पटना की टीम ने अपनी दूसरी कार्रवाई में किशनगंज बस स्टैंड के समीप से पिंकू वैद्य नामक एक युवक को डेढ़ किलोग्राम हेरोइन के साथ दबोच लिया। यह युवक मूलरूप से बंगाल के इस्लामपुर का रहने वाला है। बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 4.68 करोड़ बताई जा रही है। हेरोइन के साथ गिरफ्तार युवक पिंकू वैद्य ने डीआरआइ को पूछताछ में बताया कि हेरोइन की यह खेप उसे मणिपुर के रहने वाले राजू ने कोलकाता में राहुल शेख नामक व्यक्ति को सौंपने के लिए दी थी।

Back to top button