गले में खराश के चलते पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे तेजप्रताप, तेजस्वी-राबड़ी से पूछे ये सवाल
पटना.एक तारीख पर अनुपस्थिति के बाद आयकर विभाग ने अंतिम चेतावनी के रूप में ताजा समन भेजा था। इसमें पूर्व सीएम राबड़ी देवीव उनके बेटे तेजस्वी यादव (पूर्व डिप्टी सीएम) व तेजप्रताप यादव (पूर्व मंत्री) को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के लिए कहा गया था। हालांकि, शारीरिक अस्वस्थता के कारण पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप नहीं पहुंचे। उन्होंने अपने वकील के जरिए मेडिकल रिपोर्ट भेजी थी।

राबड़ी देवी और तेजस्वी से पूछे गए ये सवाल…
– चर्चा थी कि बीते रविवार को गांधी मैदान में हुई राजद की रैली के दौरान शंख फूंकने के कारण उनके गले में खरास आ गया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
– वहीं पूर्व सीएम राबड़ी देवी के साथ आयकर ऑफिस पहुंची बेटी व राज्यसभा सदस्य मीसा भारती को बाहर ही वेटिंग रूम में बैठाया गया। वहीं बैठ कर वे राबड़ी देवी के बाहर आने का इंतजार कर रही थीं।
ये भी पढ़ें:- भागने की तैयारी में था राम रहीम, मशीन गन लेकर गया था कोर्ट
राबड़ी देवी और तेजस्वी से पूछे गए ये सवाल
1. आपके पास कितनी संपत्ति है? आमदनी का जरिया क्या है?
2. जमीन, मकान या अन्य चल-अचल संपत्ति कहां-कहां है?
3. इतनी अकूत संपत्ति का स्रोत क्या है?
4. कम समय में अधिक संपत्ति कैसे अर्जित की?
5. आपका पैन नंबर क्या है? आयकर रिटर्न कहां फाइल करते हैं?
6. आप कितनी कंपनियों के मालिक या डायरेक्टर हैं?
7. आपकी कंपनियों के काम क्या हैं? कहां-कहां कंपनी है?
8. कंपनियों के कर्मचारियों के बारे में जानकारी दीजिए?
9. कंपनियों के जरिए कितने लोन आैर क्यों लिए?
10. आपकी कंपनियों को किसने आैर कब लोन दिए?
11. आपकी कंपनियां कितना लोन वापस कर चुकी हैं?
12. क्या कम कीमत पर शेयर खरीद ज्यादा कीमत पर बेचने में सफल रहे?
13. डिलाइट मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड, एके इंफोसिस प्राइवेट लिमिटेड, एवी एक्सपोर्ट जेसी शेल कंपनियों का मालिकना हक कैसे हासिल किया?

आगे भी पूछताछ संभव
इस बीच आयकर अफसरों से स्पष्ट किया कि जांच के दौरान आवश्यकता हुई तो दोबारा भी तेजस्वी यादव व अन्य को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। इसके अलावा बेनामी संपत्ति को लेकर आरोपों के घेरे में आए लालू प्रसाद और अन्य परिजनों से भी भविष्य में पूछताछ हो सकती है।
कुछ दस्तावेजी सबूत भी दिखाए
पूछताछ के दौरान राबड़ी देवी व तेजस्वी ने मौखिक जवाब देने के साथ दस्तावेजी सबूत भी जांच टीम को दिए। आय के स्रोत बताए। आयकर रिटर्न के बारे में जानकारी दी। कई सवालों पर अपने बयान के समर्थन में कागजात भी दिखाए। इस क्रम में कई सवालों पर सिर्फ हां या ना भी कहा।
मुस्कुराते लौटीं राबड़ी, गंभीर दिखे तेजस्वी
पूछताछ के बाद आयकर ऑफिस से निकलते समय मीडिया के कैमरों के बीच राबड़ी देवी मुस्कुराते हुए घर की ओर लौटीं। हालांकि, उनसे पहले निकले तेजस्वी गंभीर दिखे। मीडिया के टोकने के बावजूद राबड़ी या तेजस्वी ने आयकर विभाग की पूछताछ को लेकर न प्रतिक्रिया व्यक्त की आैर न ही कोई बयान दिया।