ये हैं वो 5 कारण, जिनकी वजह से टीम इंडिया हमेशा याद रहेगी -श्रीलंका वन-डे सीरीज

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेले गए तीन वन-डे मैचों की सीरीज को भारत 2-1 से अपने नाम करने में कामयाब रहा। इसी के साथ टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए लगातार 8वीं सीरीज जीती। इस सीरीज में लंबे समय के बाद टीम इंडिया अपने कप्तान और मैच जिताऊ बल्लेबाज विराट कोहली के बिना उतरी और कप्तानी की कमान रोहित शर्मा को सौंपी गई।
धर्मशाला में खेला गया पहले वन-डे में टीम इंडिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा, लेकिन रोहित एंड कंपनी ने मोहाली और विशाखापट्टनम वन-डे में जोरदार वापसी की और सीरीज जीतने में कामयाब रही। इस सीरीज जीत में टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई और कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। आइए जानते हैं उन रिकॉर्ड्स के बारे में जिनकी वजह से क्रिकेट जगत इस सीरीज को लंबे वक्त तक याद रखेगा…





