ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक पौधे, संपर्क में आते ही खत्म हो जाता है जीवन

यूं तो खूबसूरत फूलों और पौधों को देखकर मन को सुकून मिलता है। इनकी महक से तरोताजगी आती है। मगर क्या आपको पता है दुनिया में कई ऐसे भी पौधे हैं जो जहरीले होते हैं। ये आपकी जान तक ले सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही पांच खतरनाक पौधों के बारे में बताएंगे।


1.चमेली के फूल जैसा दिखने वाला हॉगवीड फूल काफी जहरीला होता है। इसे सांइस की भाषा में (हेरेसलियम मांटेगाजिएनम) कहते हैं। अगर यह इंसानों की त्वचा के संपर्क में आए और इसके बाद इस पर सूरज की रोशनी पड़े तो इससे रिएक्शन हो सकता है। ये त्वचा पर जलन और छाले का कारण बन सकता है। इससे स्किन कैंसर का भी खतरा होता है।


2.फ्लोरिडा और कैरेबियाई द्वीप में पाया जाने वाला पौधा मैनकीनील भी काफी खतरनाक होता है। इसे (हिप्पोमाने मैनकीनीला) के नाम से जाना जाता है। इस पर फल उगते हैं। ये इतना ज्यादा जहरीला है कि इस पर गिरने वाले पानी को छूने से भी इंसान की जान खतरे में पड़ सकती है। इसके धुंए के संपर्क में आने से आंखों की रोशनी जा सकती है। साथ ही सांस की समस्या भी हो सकती है।


3.एकोनिटम नामक फूल को भी दुनिया का सबसे खतरनाक पौधा माना जाता है। ये हार्ट की गति को धीमा कर देता है जिससे व्यक्ति की मौत हो जाती है। इसका सबसे जहरीला हिस्सा इसकी जड़ होती है। बाकी नुकसान इसकी पत्तियां पहुंचाती हैं। इनमें न्यूरोटॉक्सिन होते हैं। ये एक ऐसा जहर जो दिमाग की गतिविधि को प्रभावित करता है।


4.रिकिनस कोमूनिस नामक की झाड़ी भी काफी जहरीली होती है। इसी के बीज से अरंडी का तेल बनता है। इस पौधे का साइंटिफिक नाम राइसिन है। ये मेटाबॉलिज्म की कोशिकाओं को नष्ट कर देता है। जिससे उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हो जाती है। अगर एक हफ्ते में ये समस्या ठीक नहीं हुई तो अंग ठीक से काम करना बंद कर देते हैं। इससे व्यक्ति की जान तक जा सकती है।
5.लाल रंग की बेरी जैसा खूबसूरत दिखने वाला अबरीन का पेड़ भी आपकी जान का दुश्मन बन सकता है। इसके बीज खतरनाक होते हैं। ये छूने में जहरीले नहीं होते हैं। मगर गलती से इसे अगर कोई इसे खा ले तो उसकी जान जा सकती है। क्योंकि इसमें ऐब्रिन पाया जाता है जिसका सिर्फ 3 माइक्रोग्राम सेहत के लिए घातक साबित हो सकता है।

Back to top button