ये हैं KBC के 5 करोड़ के विजेता, TET की परीक्षा में इसे मिले हैं 150 में 100 नंबर

  • पटना.कौन बनेगा करोड़पति में पांच करोड़ रुपया जीतने वाला सुशील अब टीचर बनेंगे। सुशील टीईटी परीक्षा की परीक्षा पास कर ली है। उन्हें कुल 140 (150) में से कुल 100 नंबर अंक हासिल हुए हैं। 
    ये हैं KBC के 5 करोड़ के विजेता, TET की परीक्षा में इसे मिले हैं 150 में 100 नंबर

    140 (150) में से कुल 100 नंबर में मिले…

    – महानायक अमिताभ बच्चन के साथ कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर बैठकर 5 करोड़ जीतने वाले सुशील कुमार अब बिहार के सरकारी स्कूल में शिक्षक बनेंगे।
    – सुशील कुमार बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी परीक्षा) में सफल हो गए हैं। 
    -सुशील को 140 (150) में से कुल 100 नंबर में मिले हैं।

    पत्नी के कहने पर दिया था परीक्षा

    -सुशील को पढ़ने और पढ़ाने का शौक है।
    -इसलिए उसकी पत्नी सुशील को टीचर बनने के लिए टीईटी परीक्षा में एपीयर होने के लिए दबाव बना रही थी।
    -सुशील अपनी पत्नी के दबाव में परीक्षा में शामिल हुआ और उसने परीक्षा पास भी कर लिया।
    – गुरुवार की रात सुशील ने अपने फेसबुक अकाउंट पर टीईटी रिजल्ट शेयर करते हुए कहा कि पत्नी के कहने पर टीईटी परीक्षा में शामिल हुआ था।
    – अब मैंने ये परीक्षा पास कर लिया है।

    ये भी देखें:- अभी अभी: अमेरिका ने तबाह किया उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग को, सब कुछ उड़ाकर पूरा किया मिशन

    ऐसे सुशील हुए थे हॉट सीट के लिए क्वालिफाई

    – केबीसी की हॉट सीट के लिए क्वालिफाई करने के लिए आठ लोगों को चुना गया था।
    – इन आठ लोगों में सुशील कुमार भी थे। इन सभी प्रतिभागियों को हॉट सीट तक पहुंचने के लिए एक सवाल दिया गया था।
    – सवाल का सही जवाब देने में जो सबसे कम समय लेता, वो हॉट सीट के लिए क्वालिफाई होता था।
    – ये सवाल था कि सबसे कम से शुरू करते हुए समय की इन अवधियों को बढ़ते क्रम में सजाएं।
    A- पौना घंटा
    B- सवा घंटा
    C- एक घंटा
    D- आधा घंटा
    – सवाल के पूछे जाने के बाद आठों प्रतिभागी ने इसका सही जवाब दिया था। 
    – जवाब देने में सुशील कुमार ने सबसे कम समय (4.957 सेकंड) लिया, जिसके चलते उन्हें हॉट सीट के लिए चुना गया।

    11वें सवाल तक लिया था सिर्फ एक लाइफ लाइन

    – बता दें कि 13 सवालों के सही जवाब देने वाले सुशील ने 11वें सवाल तक सिर्फ एक ही लाइफ लाइन (ऑडियंस पोल) की मदद ली थी।
    – 12वें सवाल के लिए उन्होंने एक्सपर्ट की राय ली और 13वें सवाल में बाकी दो लाइफ लाइन (फोन और फ्रेंड और डबल टिप) की हेल्प ली।
Back to top button