ये हैं 107 साल की इंटरनेशनल क्रिकेटर, फिटनेस का राज जानकर आपके उड़ जाएंगे होश

दक्षिण एशिया में क्रिकेट का इतिहास सौ साल से पुराना है, लेकिन इंग्लैंड में एक ऐसी क्रिकेटर हैं जो इस उप महाद्वीप में क्रिकेट संस्कृति जितनी ही पुरानी हैं. 107 साल की लंदन में जन्मी एलीन वेलान ने दूसरे विश्व युद्ध से पहले और बाद में भी क्रिकेट खेला है. 
एलीन वेलान ने 1937 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था. इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करने के अलावा वह साउथ ऑफ इंग्लैंड, सिविल सर्विस और मिडिलसेक्स के लिए भी खेलीं. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) टि्वटर पर उनका एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वेलान इंग्लैंड की वर्तमान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान के साथ योग कर रही हैं.
एलीन 107 साल की उम्र में भी पूरी तरह से फिट नजर आती हैं. साल 2011 में वेलान 100 साल पूरे करने वाली पहली महिला टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ी बनी थीं. एलीन वेलान का कहना है कि योग और स्वस्थ भोजन ही उनके इतने लंबे जीवन का राज है.
2017 के आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के दौरान एलीन वेलान इंग्लैंड में लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर मौजूद थीं. भारत और इंग्लैंड के बीच फाइनल मैच में उन्होंने ही मैच शुरू होने की बैल बजाई थी.
एलीन वेलान को एलीन ऐश के नाम से भी जाना जाता है. अधिकृत रूप से एलीन वेलान ने सात टेस्ट मैच खेले और केवल 38 रन बनाए. लेकिन जिस चीज के लिए वह जानी जाती हैं वह उनकी गेंदबाजी का इकोनॉमी रेट. सात टेस्ट में उन्होंने 2.32 की इकोनॉमी से 10 विकेट लिए. एलीन वेलान ने अपना आखिरी टेस्ट मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ मार्च 1949 में खेला था.
देखे विडियो:-
The oldest living Test cricketer turns 107 today! 🎂
Eileen Ash debuted for England in June 1937 – current skipper @Heatherknight55 caught up with her earlier this year for a spot of yoga! 🧘♀️ pic.twitter.com/6QEN5YMlcm
— ICC (@ICC) October 30, 2018





