पहले गर्भपात के लिए अपनाये जाते थे ये 10 अमानवीय तरीके, महिलाओं को झेलना पड़ता था असहनीय दर्द

शुक्र है वक्त के साथ हम जानवर से इंसान बन गए। हमने इंसान के जज्बातों और दर्द को समझना सीख लिया। वरना एक समय ऐसा भी था जब इंसान किसी दूसरे इंसान को जानवर ही समझता था। चाहे उसे किसी को सजा देनी हो या महिलाओं का गर्भपात कराना हो। सभी चीजों के लिए अमानवीय तरीके अपनाए जाते थे। ऐसे तरीके जो अगर हम अपनी आँखों से देख लें तो हमारी आत्मा काँप जाए।

पहले गर्भपात के लिए अपनाये जाते थे ये 10 अमानवीय तरीके, महिलाओं को झेलना पड़ता था असहनीय दर्दअमानवीय सजाओं के बारे में हम पहले बात कर चुके हैं, इसलिए आज हम आपको पुराने समय के गर्भपात के अमानवीय तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं। उस समय ये तरीके इसलिए अपनाए जाते थे क्योंकि उस समय कंडोम और गर्भनिरोधक के इस्तेमाल को अपराध माना जाता था। ऐसे में अगर किसी महिला को अनचाहा गर्भ हो जाता था तो उसे मिटाने के लिए ये तरीके इस्तेमाल किये जाते थे। तो फिर देर किस बात की है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

वाशिंग पाउडर खा लेना

उस समय महिलाएं गर्भपात के लिए वाशिंग पाउडर भी खा लेती थीं।

उबलते हुए पानी से नहाना

उस समय महिला के पेट में मौजूद बच्चे को मारने के लिए उबलते हुए पानी से नहलाने की कोशिश भी की जाती थी, जिसमें कई बार महिलाओं की चमड़ी भी झुलस जाती थी।

Tansy आयल

Tansy आयल एक तरह की झाड़ी का तेल होता है इसका इस्तेमाल भी उस समय गर्भपात के लिए किया जाता था। यह तेल महिलाओं के आंतरिक अंगों को सड़ा देता था।

Ergot खिलाना

Ergot सामान्यतः गेंहूं में पाया जाने वाला एक फंगस होता है, जिसे महिलाओं को गर्भपात के लिए खिलाया जाता था। यह इतना खतरनाक होता है कि इससे किसी की मौत भी हो सकती है।

अफीम खाना

अफीम जिसका इस्तेमाल नशे और दवाइयों में किया जाता है, उस समय गर्भपात के लिए महिलाओं को अफीम भी खिला दी जाती थी।

पेट पर वार करना

उस समय गर्भपात करने के इरादे से डंडा या किसी अन्य चीज से गर्भवती महिला के पेट पर वार किया जाता था जो महिलाओं के लिए पीड़ादायक होता था।

तारपीन का तेल

तब तारपीन का तेल पीकर भी गर्भपात की कोशिश की जाती थी। इससे महिलाओं का स्वास्थ्य बुरी तरह से बिगड़ जाता था।

लीच के इस्तेमाल से

उस समय गर्भवती महिलाओं की वजाइना में लीच डाल दी जाती थी। ये एबॉर्शन के सबसे दर्दनाक तरीकों में से एक था।

लाल मिर्च

Cayenne Pepper दुनिया की सबसे तीखी मिर्च मानी जाती है। अगर आप इस मिर्च को जरा सा भी चख लें तो ये काफी देर तक आपकी जुबान पर रहती है। उस समय गर्भपात के लिए इस मिर्च का भी इस्तेमाल किया जाता था।

सीढ़ियों से गिराना

उस समय गर्भपात के लिए कई बार महिलाओं को सीढ़ियों से भी गिराया जाता था। इस कोशिश में कई बार महिलाएं अपनी जान से भी हाथ धो बैठती थीं।

Back to top button