गर्मी से तप रहे हैं देश के कई राज्य, जानें कब मिल सकती हैं राहत…

देश के कई राज्यों में इन दिनों तापमान लगातार बढ़ रहा है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार आदि जैसे राज्यों में अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, विदर्भ में अगले पांच दिनों तक हीट वेव चलने वाली है. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ इलाकों में भी 30 अप्रैल तक हीट वेव की स्थिति रहेगी. हालांकि, इन सबके बीच कुछ राज्य ऐसे हैं, जहां पर बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान के 43 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. आज हीट वेव की स्थिति रहेगी. वहीं, शुक्रवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

गुजरात के अहमदाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहेगा. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज का मिनिमम टेम्प्रेचर 25 डिग्री सेल्सियस और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 42 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.

प्रमुख शहरों में आज का तापमान

राजस्थान के जयपुर में आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इसके अलावा, जम्मू में भी तापमान काफी अधिक रहने की आशंका है. यहां का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस जाएगा.

यूपी की राजधानी लखनऊ में भी गर्मी की तपिश बरकरार है. यहां का अधिकतम पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इसके अलावा, बिहार के पटना का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है.

Back to top button