युवक ने पहले नाबालिग लड़की से की शादी, फिर शारीरिक संबंध बनाने के लिए किया मजबूर

यमुनानगर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां   एक युवक ने पहले नाबालिग लड़की से शादी की। उसके बाद उसे राजस्थान ले गया जहां उसने जबरदस्ती अन्य लोगों से संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। उसके बाद वह उसे दिल्ली छोड़कर भाग गया। पुलिस ने नाबालिग युवती की शिकायत पर उसके पति सहित तीन अन्य लोगों के खिलाफ पोस्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

2 साल पहले हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक युवती इस समय 17 साल की है। युवती ने दिल्ली पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया। जिसमें बताया कि उसकी शादी दो वर्ष पहले रोहित चौधरी नामक युवक के साथ यमुनानगर में एक मन्दिर में हुई थी। इसके बाद युवक उसे  राजस्थान ले गया। वहां उसने जबरदस्ती अन्य दो-तीन लोगों के साथ उसे संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। विरोध करने पर मारपीट की गई। यह क्रम कई दिन तक चलता रहा। इसके बाद वह व्यक्ति उसे दिल्ली ले गया और एक जगह यह कह कर छोड़ दिया कि वह किराए का मकान देखकर आता है और उसके बाद वापस नहीं लौटा। दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में युवती की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज करके उसे यमुनानगर महिला पुलिस थाना को भेजा है। 

Back to top button