महाराष्ट्र: राई के दाने के आकार जैसा दुनिया का सबसे छोटा सिक्का नागपुर में

नागपुर.अर्थ व्यवस्था को चलाने के लिए पैसों की जरूरत होती है। हर देश, काल में पैसों का व्यवहार अपने-अपने तरीके से होता रहा है। बड़े शिलालेखों से लेकर कौड़ियों तक को मुद्राओं के रूप में राज-महाराजाओं ने चलाया है। आश्चर्य की बात है कि देश के एक राजवंश ने राई के दाने के आकार का एक स्वर्ण मुद्रा चलन में लाया था।महाराष्ट्र: राई के दाने के आकार जैसा दुनिया का सबसे छोटा सिक्का नागपुर में

यह दुर्लभ सिक्का शहर के युवा मनीष चिंचमलातपुरे ने कई दिनों की तलाश के बाद खोज निकाला है। इस सिक्के को ‘बेले’ कहा जाता है। यह विजय नगर राजघराने के कृष्णदेव राय के राजवंश के बताए जाए हैं। ये सिक्के सन 1509-1565 के काल के बताए जाते हैं। इस स्वर्ण मुद्रा को बहुत बारीकी से देखने पर उसमें लकीरों से उकेरी गईं कृतियां नजर आती हैं।

इसे भी देखें:- भारत पहुंचे इटली के पीएम गेंतिलोनी, पीएम मोदी ने किया स्वागत…

गांधार देश का सिक्का

मनीष के पास इसी तरह का एक और सिक्का गांधार देश का है, जिसे लेकर दावा किया जाता है कि यह दुनिया की पहली मुद्रा है, जो करीब ढा़ई हजार साल पुरानी है। घुमावदार आकार में बने इस सिक्के में फूलों के छाप हैं। इन फूलों को जानकार सूर्य और चंद्र की उपमा देते हैं। गांधार वर्तमान में अफगानिस्तान में है। महाभारत काल में देश के रिश्ते गांधार तक होने का उल्लेख है।

विभिन्न प्रकार के सिक्के

पेशे से बॉटनिस्ट मनीष की लाइब्रेरी में ये दुर्लभ सिक्के ही नहीं ट्रांसनिस्ट्रिया देश द्वारा जारी किए गए प्लास्टिक के सिक्कों से 
लेकर सोमालिया सरकार द्वारा जारी किए गए ज्यामितिक अर्थात ज्यॉमिट्रिकल सिक्के हैं, जिसमें क्यूब, सिलेंडर, पिरामिड, कोन, स्फीयर आदि आकारों में जारी किए गए सिक्कों का समावेश है।

Back to top button