सरकारी मदद से वजन घटाने के लिए जूझ रही थी महिला, फिर लंबे सफर का ले लिया फैसला

एक महिला ने वजन घटा कर लाइफस्टाइल बदलने के साथ ही अपनी फाइनेशिल लाइफ भी सुधारने का अनूठी कहानी सुनाई है. उसने बताया कि कैसे वह टर्की-सर्जरी इन्फ्लुएंसर बनने से पहले अपने खर्चों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रही थी. उसका वजन 152 किलो और साइज 26 हो गया था, लेकिन तुर्किये की यात्रा के एक फैसले ने उसकी जिंदगी में कायाकल्प ला कर रख दिया और वो अब एक सफल सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर बन चुकी है.
चेस्टर की 31 वर्षीय लॉरेन इवेंस को हमेशा से ही अपने वजन को नियंत्रित करने में कठिनाई होती रही है. तीन बच्चों की मां ने अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ संघर्ष किया. अपनी स्थिति के कारण, लॉरेन के पास यूनिवर्सल क्रेडिट और पीआईपी (पर्सनल इंडिपेंडेंस पेमेंट) का दावा करने के अलावा कोई और चारा नहीं था. अपने पैरों पर वापस खड़े होने के लिए बेताब वह खुद को अस्पताल से अंदार और बाहर होता देखती थी.
तभी लॉरेन ने अपने पास मौजूद थोड़े से पैसे बचाने का फैसला किया और गैस्ट्रिक स्लीव लगवाने के लिए तुर्किए की 2,300 पाउंड की यात्रा बुक की. और इस फैसले ने उसकी ज़िंदगी हमेशा के लिए बदल दी. वह बेरोजगार और ज़्यादा वजन वाली से एक आर्थिक रूप से ‘आरामदायक’ टर्की-सर्जरी इन्फ्लुएंसर बन गई है, जिसके पास अब एक कंपनी के शेयर भी हैं.
लॉरेन ने अब सर्जरी पर 20,000 पाउंड खर्च कर दिए हैं डेली स्टार से खास बातचीत करते हुए, , उन्होंने कहा, “जब मैंने पहली बार तुर्कीये की यात्रा शुरू की थी, तो मैं सरकारी मदद पर निर्भर पर थी. आज लॉरेन के टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर कुल 65,000 फ़ॉलोअर हैं, जहां वह नियमित रूप से प्रशंसकों, ज़्यादातर बैरिएट्रिक ‘समुदाय’ के लोगों को अपनी सर्जरी के प्रयासों के बारे में अपडेट करती है.





