घूमने गई थी महिला, कीड़े के काटने से लाल हुआ हाथ

छुट्टियों पर जब लोग जाते हैं, तब वो पूरी तरह से रिलैक्स मूड में होते हैं, एंजॉय करने के मूड में होते हैं, इस वजह से वो छोटी-मोटी परेशानियों पर ध्यान नहीं देते. पर कई बार घूमते वक्त छोटी-छोटी परेशानियां भी बड़ी बन जाती हैं और हमें मुश्किल में डाल सकती हैं. ऐसा ही एक महिला के साथ भी हुआ, जो मेक्सिको घूमने गई थी. छुट्टियों पर गई महिला के हाथ पर एक कीड़े (Woman hand get decolourised after mosquito bite) ने काट लिया. जिसकी वजह से उसका हाथ लाल हो गया. उसे लगा था कि ये नॉर्मल होगा, पर जब उसने फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, तो लोगों ने कमेंट कर उसे जल्द से जल्द डॉक्टर को दिखाने को कहा…पर क्यों? क्या उसे कोई बड़ी समस्या हो गई थी? चलिए आपको बताते हैं.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट के r/Weird ग्रुप पर यूजर @Cami816 ने एक पोस्ट शेयर किया और लोगों को अपने चौंकाने वाले अनुभव के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि वो मेक्सिको (Woman on Mexico trip gets weird mark on hand) में छुट्टियां मनाने आई थीं, पर एक कीड़े ने उन्हें काट लिया. अब हाथ पर जिस जगह कीड़े ने काटा, उस जगह पर उनके लाल निशान बन गया है. हालांकि, निशान सिर्फ एक जगह पर ही है. जहां काटा था, वहां का रंग उतरा हुआ सा लग रहा है, आसपास लाल है.
शख्स ने तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की दी सलाह
कई लोगों ने उनके पोस्ट पर कमेंट किया तो एक कमेंट पर जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि वो एक वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में गई थीं, जहां ढेरों मच्छर थे. उन्हें लगता है कि शायद किसी मच्छर ने उन्हें काट लिया होगा. पर एक शख्स ने उन्हें काफी चौंकाने वाली बात बताई. जब महिला ने बताया कि वो अगले दिन डॉक्टर को दिखाने जाएगी, क्योंकि वो दर्द नहीं हो रहा है, तो एक ने पूछा कि अगर उन्हें बुखार है, बहुत ज्यादा ठंड लग रही है और जहां पर लाल है, वो जगह गर्म है, तो उन्हें जल्द से जल्द डॉक्टर को दिखाना चाहिए क्योंकि हो सकता है कि उन्हें सेल्युलिटिस नाम का इंफेक्शन हो गया होगा जिससे सेप्सिस भी हो सकता है. उसे भी ऐसा हुआ था, जिसकी वजह से वो 3 दिन अस्पताल में एडमिट रहा था.
महिला को पता चली सच्चाई
हालांकि, एक यूजर ने बड़ा ही लॉजिकल उत्तर दिया. उसने कहा कि शरीर पर जब कोई सिट्रस जूस गिर जाता है और फिर धूप में जाते हैं तो ये निशान पड़ जाता है. तब महिला ने खुद भी बताया कि उसे भी लगता है कि ऐसा ही हुआ होगा. उसने लिखा- कई लोगों ने हाइपरपिगमेंटेशन की बात कही. ये तब होता है जब लाइम जूस या सिट्रस, स्किन पर गिरता है और फिर स्किन सूरज से एक्सपोज़ हो जाती है. मुझे भी लगता है कि यही हुआ होगा क्योंकि 3 दिनों पहले मैं पूल के किनारे टैको और लाइम का सेवन कर रही थी. तब जूस मेरे हाथ पर गिर गया था. इसकी वजह से ये रिएक्शन हुआ होगा. मुझ फिर मच्छर ने भी उसी जगह पर काटा, तो मेरा दिमाग इस बात पर चला गया कि शायद मच्छर के काटने की वजह से ऐसा हुआ होगा.





