पत्नी की हत्‍या कर पुलिस को किया फोन, फिर किया यह काम

क्षेत्र के गांव छलौंदी में रविवार देर रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद अभियुक्त ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर सूचना दी। पुलिस पहुंची तो वह घर में नहीं मिला। अासपास देखने पर वह एक पेड़ पर फंदा में लगाकर लटकता मिला। उसकी मौत हो चुकी थी। उसके पास से सुसाइड नोट भी मिला। इसमें उसने पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान होकर उसकी हत्या करने अौर अपनी जान देने की बात लिखी है।

पत्नी की हत्‍या कर पुलिस को किया फोन, फिर किया यह काम

पुलिस को दी शिकायत में गांव छलौंदी निवासी राजबीर ने बताया कि उसकी बहन की शादी लगभग 15 साल पहले यमुनानगर के गांव हिरण छापर निवासी मंगत राम के साथ हुई थी। लगभग पांच साल से मंगल राम उनके गांव के पास एक कॉलोनी में मकान बनाकर रह रहा था। मंगत राम को अपनी पत्‍नी के चरित्र पर शक था। कई बार इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था।

रविवार देर रात 11 बजे भी दोनों के बीच में इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस पर गुस्‍से में मंगत राम ने पत्‍नी पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया अौर उसकी गर्दन पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने पुलिस को फाेन कर पत्‍नी की हत्‍या की जानकारी दी। बाद में उसने पास में एक पेड़ में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

थाना लाडवा प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि हत्या के बाद मंगत राम ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर सूचना दी कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उसकी पत्नी पर चाकुओं से हमला किया है। पूछताछ के लिए गांव के ही उस व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है। वैसे ससुराल वालों ने शिकायत में मंगत राम को ही दोषी करार दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

भाई के बेटे को लिया था गोद

शादी के बाद कोई औलाद न होने से महिला ने अपने भाई राजबीर के बेटे वंसुल को गोद ले लिया था। महिला के भाई ने बताया कि हत्या से पहले रविवार दोपहर को मंगत राम ने गोद लिए हुए लड़के को अपनी साली के पास काम सिखाने के लिए भेज दिया था।

Back to top button