इंतजार हुआ खत्म 19 सितंबर से शुरू हो सकता है IPL 2020

 एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप 2020 रद्द होने के बाद IPL 2020 का आयोजन लगभग  तय हो गया है लेकिन सवाल ये है कि आखिर दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कबसे शुरू होगी? इस सवाल का जवाब भी जल्द सामने आ जाएगा लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि आईपीएल 2020 की शुरुआत 19 सितंबर से हो सकती है. पहले ऐसे माना जा रहा था कि ये टूर्नामेंट 26 सितंबर से शुरू हो सकता है लेकिन अब ये टूर्नामेंट एक हफ्ते पहले शुरू किया जा सकता है.

कितने बजे शुरू होंगे आईपीएल मैच?
इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के मैच शाम 7.30 बजे से शुरू किये जा सकते हैं. भारत में ये मैच 8 बजे से शुरू होते थे और 7.30 बजे टॉस होता था. लेकिन इस बार आईपीएल यूएई में हो सकता है जिस वजह से मैच के समय में बदलाव हो रहा है.

यूएई में होगा आईपीएल

बता दें आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन बृजेश पटेल ने सोमवार को एक इंटरव्यू में कहा था कि इस बार आईपीएल भारत के बाहर यूएई में आयोजित किया जाएगा. भारत में लगातार फैल रहे कोरोना वायरस की वजह से ये फैसला लिया जा रहा है. बृजेश पटेल ने बताया कि अगले हफ्ते इस मुद्दे पर आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक होने वाली है और इसमें टूर्नामेंट की तारीख, शेड्यूल और दूसरी जरूरी बातों पर फैसले लिए जा सकते हैं. बृजेश पटेल ने बताया कि भारत सरकार से मंजूरी के बाद आईपीएल 2020 का शेड्यूल तैयार होगा.

Back to top button