युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा का ये वीडियो इंटरनेट पर मचा रहा है धमाल, क्या आपने देखा?

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अक्सर अपने फैंस को खूबसूरत फोटोज और वीडियोज के जरिए खुद के बारे में लगातार अपडेट देती हैं. इस बार धनश्री ने कुछ ऐसा ही किया है.
धनश्री ने किया जबर्दस्त डांस
युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा जबर्दस्त डांस करती हुई नजर आ रही हैं. फैंस को उनका ये वीडियो बहुत पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल भी हो रहा है, जिसे अभी तक बहुत लाइक मिल चुके हैं.
दरअसल धनश्री (Dhanashree Verma) के डांस का वीडियो रिलीज होने वाला है जिसके लिए उन्होंने ये पोस्ट शेयर की है. उनका का ये वीडियो शनिवार को रिलीज होगा. फैंस बेसब्री से इस वीडियो का इंतजार कर रहे हैं और इनके पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं.
बेहद मशहूर हैं धनश्री
धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) एक प्रोफेशनल डांसर होने के साथ-साथ, कोरियोग्राफर और यूट्यूबर भी हैं. धनश्री अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने वीडियो शेयर करती रहती हैं जिन्हें फैंस काफी पसंद भी करते हैं. बता दें कि धनश्री के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या कई लाखों में है. इसके अलावा धनश्री वर्मा पेशे से एक डेंटिस्ट भी हैं. उन्होंने साल 2014 में डीवाई पाटिल डेंटल कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था.
दिसंबर 2020 में हुई थी चहल-धनश्री की शादी
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और उनकी वाइफ धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) काफी चर्चित कपल हैं. वह अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी खूबसूरत फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं. युजवेंद्र चहल और धनश्री ने पिछले ही साल दिसंबर 2020 में शादी की थी.





