कोरोना वायरस का अनोखा मामला आया सामने, महिला की 5 दिनों के अंदर मौत…

दुनियाभर में कोरोना वायरस के नए-नए वैरिएंट तेजी फैल रहे हैं। इस बीच बेल्जियम में कोरोना वायरस का एक अनोखा मामला सामने आया है। बेल्जियम में एक महिला दो अलग-अलग वैरिएंट से संक्रमित पाई गई। एक ही समय पर कोरोना वायरस के दो अलग-अलग वैरिएंट से संक्रमित पाई गए महिला की पांच दिनों के अंदर ही मौत हो गई। इस तरह का मामला सामने आने के बाद शोधकर्ता चिंतित है। शोधकर्ताओं का कहना है कि इस तरह के मामले कोरोना वायरस के खिलाफ हमारी लड़ाई को मुश्किल बना सकते हैं।

शोधकर्ताओं के के अनुसार 90 साल की यह महिला एक ही समय में अल्फा और बीटा वेरिएंट्स से संक्रमित पाई गई थी। हालांकि, महिला ने कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाई थी जिसने उसके केस को और ज्यादा खराब कर दिया। महिला घर पर ही रहकर अपना इलाज कर रही थी। हालत बिगड़ने पर उसे मार्च महीने में ओएलवी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक, अस्पताल में महिला का कोरोना टेस्ट किया गया जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शुरुआत में महिला का ऑक्सीजन स्तर अच्छा था लेकिन फिर उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ती गई और पांचवें दिन महिला की मौत हो गई।

महिला की मौत के बाद अस्पताल के मेडिकल स्टाफ ने जब यह जानने की कोशिश की कि महिला कोरोना के किस वैरिएंट से संक्रमित हुई थी तो उसमें कोरोना के अल्फा और बीटा दोनों वेरिएंट पाए गए। अल्फा वैरिएंट की बात करें तो ये सबसे पहले ब्रिटेन में पाया गया था जबकि बीटा वैरिएंट सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था।

शोधकर्ता इस तरह के मामले को गंभीरता से लेने की सलाह दे रहे हैं। प्रमुख लेखक और आणविक जीवविज्ञानी डॉ ऐनी वेंकेरबर्गेन ने कहा है कि यह कोरोना के सह-संक्रमण के पहले मामलों में से एक है जिसमें दो कोरोना वायरस के वैरिएंट एक ही शरीर में पाए गए हैं। ऐसे मामले चिंता का विषय हैं।

Back to top button