घर में घुसने के लिए चोरों ने किया ऐसा, मकान मालिक भी देखकर हैरान रह जाए

ऑस्ट्रेलिया की पुलिस दो चोरों को पकड़ना चाह रही है. जिन्होंने चोरी करने के लिए डॉग डोर का इस्तेमाल किया था. ये वीडियो 19 जनवरी का है. साउथ ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने 12 घंटे पहले वीडियो जारी किया है. सीसीटीवी फुटेज रिलीज किया गया है जिसमें देखा जा सकता है कि दो संदिग्ध डॉग डोर के सामने खड़े हैं. चोरी सुबह 4 बजे हुई है.

घर में घुसने के लिए चोरों ने किया ऐसा, मकान मालिक भी देखकर हैरान रह जाए

वीडियो: हवाई जहाज में इस महिला की हरकत देख सभी लोग रह गए दंग

साउथ ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने फेसबुक पोस्ट में लिखा- ‘पुलिस पिछले महीने हुई प्रॉस्पेक्ट हाउस में चोरी की इंवेस्टिगेशन कर रही है. 19 जनवरी को करीब सुबह 4 बजे बजे दो लोग विलिकॉक्स अवेन्यू की प्रॉपर्टी में दाखिल होते हैं और डॉग डोर में घुसकर चोरी करते हैं.’ चोर फोन, पर्स और पॉवर टूल चुराने में सफल रहे. महज 12 घंटे में इस वीडियो को 3 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. साउथ ऑस्ट्रेलिया पुलिस इसी के साथ एक और चोरी की वारदात को डील कर रही है जहां तीन चोरों ने मॉल से हड्डी का ढाचा चुराया है.

https://www.facebook.com/sapolicenews/videos/1656311444446191/

Back to top button