स्टूडियो संचालक ने शादी का वीडियो एडिट कर यू-ट्यूब पर डाला, महिला छत से कूदी

  • जयपुर/भरतपुर.शादी के दौरान करीब 11 माह पहले बनाए गए वीडियो में छेड़छाड़ कर स्टूडियो संचालक ने उसे यू-ट्‌यूब पर डाल दिया। वीडियो वायरल होने और अश्लील कमेंट्‌स को देखकर डिप्रेशन में आई नवविवाहिता जयपुर के वैशालीनगर में तीन मंजिला मकान की छत से कूद गई। गनीमत रही कि महिला बच गई, लेकिन उसके सिर व हाथ-पैरों में गंभीर चोट आई है। दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार मथुरा निवासी इस महिला का विवाह पिछले साल नवंबर में वैशालीनगर निवासी युवक से हुआ था।
    स्टूडियो संचालक ने शादी का वीडियो एडिट कर यू-ट्यूब पर डाला, महिला छत से कूदी
    – उसकी विदाई के वीडियो में छेड़छाड़ कर करीब चार माह पहले यू-ट्यूब पर डाला गया। वीडियो की जानकारी महिला तक पहुंचने के बाद वह डिप्रेशन में अा गई और आत्महत्या का प्रयास किया।
    – पुलिस के अनुसार शादी में वीडियो बनाने का काम कृष्णानगर, मथुरा निवासी दीपक उर्फ दीपू को दिया था। दीपक ने इसमें मिक्सिंग के लिए डीडी प्लाजा स्थित अवनीश स्टूडियो को दिया। इसे संजय सैनी चलाता है। 

    इसे भी देखें:- अभी अभी: हनीप्रीत को लेकर आया ऐसा फोन, हरियाणा पुलिस की उड़ गई नींद!

    – आरोप है कि उसी ने वीडियो से छेड़छाड़ कर यू ट्यूब पर डाला। पुलिस ने संजय व उसके साथी को हिरासत में लिया है। परिजनों व पुलिस के दखल के बाद वीडियो को यू-ट्यूब से हटा दिया गया है।

Back to top button