कानून व्यवस्था के बिगड़ते हालात को लेकर SSP ने अचानक किया थानों का निरीक्षण

राजधानी में कानून व्यवस्था के बिगड़ते हालात को देखते हुए एसएसपी कलानिधि नैथानी ने शनिवार देर रात करीब एक बजे शहर के थानों का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान कई चौकी इंचार्ज ड्यूटी से नदारद मिले। एसएसपी ने थाना अलीगंज, थाना महानगर और थाना हसनगंज के थाना प्रभारियों व थाने के समस्त निरीक्षक व उप निरीक्षक को कपूरथला चौराहे पर बुलाकर हाजिरी रजिस्टर चेक किया गया।कानून व्यवस्था के बिगड़ते हालात को लेकर SSP ने अचानक किया थानों का निरीक्षण
इस दौरान थाना अलीगंज के कुछ उप निरीक्षक अनुपस्थित पाए गए जिनके विरुद्ध गैर हाजिरी रपट अंकित की गई। इसके साथ ही थाना अलीगंज के प्रभारी निरीक्षक को अपने थाने के अधिकारियों को सूचित नहीं करने व शिथिल पर्यवेक्षण के चलते लाइन हाजिर कर दिया गया। एसएसपी ने उन्हें पैदल ही अलीगंज थाने जाने का आदेश दिया।

उनकी जगह एंटी डकैती सेल प्रभारी फरीद अहमद को अलीगंज इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया है। फरीद अहमद ने राज भवन के पास हुए लूट कांड के खुलासे में अहम भूमिका निभायी थी। 

वहीं अलीगंज थाने के एक सिपाही को दिवाली गिफ्ट के तौर पर दस हजार रुपए की मांग करने की शिकायत पर लाइन हाजिर कर दिया गया। इसकी शिकायत एसएसपी के बैचमेट ने की थी, जो कि अन्य जनपद में नियुक्त हैं।

Back to top button