खौलते पानी का झरना, जिसमें गलती से गिरा शख्स, चंद मिनट में मर गया

कई ऐसे जुनूनी लोग हैं, जो अपने जुनून को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं. ऐसे में कई बार उन्हें मौत का सामना भी करना पड़ जाता है. ऐसा ही एक मामला अमेरिका में सामने आया था, जब एक लड़का अपनी बहन के साथ तैराकी के लिए अवैध तरीके से येलोस्टोन नेशनल पार्क में चला गया. उस दौरान वो गलती से उबलते हुए पानी में गिर गया और देखते ही देखते उसकी मौत हो गई. हैरत की बात ये थी कि पूरे घटना का वीडियो उसकी बहन ने कैद कर लिया था. यूं तो ये घटना साल 2016 की है, लेकिन हाल ही में इसकी फाइनल रिपोर्ट आई, जिसमें पूरे घटना का जिक्र है.

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के रहने वाले 23 साल के कोलिन स्कॉट अपनी बहन सैबल के साथ तैराकी के लिए कोई जगह तलाश रहे थे. ऐसे में ये दोनों भाई-बहन अवैध तरीके से येलोस्टोन नेशनल पार्क के उस एरिया में चले गए, जहां पर जाना प्रतिबंधित था. वहां बोर्डवॉक पर साफ-साफ खतरे का निर्देश भी लिखा हुआ था. चेतावनी वाले बोर्ड को पढ़ने के बावजूद ये लोग आगे बढ़ते चले गए. इस दौरान ये लोग वीडियो भी बना रहे थे. जब बोर्डवॉक से ये दोनों उतर रहे थे, तभी कॉलिन का पैर फिसल गया और वो सीधे खौलते पानी के झरने में जा गिरा. चूकि उस झरने का पानी अम्लीय होने के साथ-साथ खौल रहा था, ऐसे में कॉलिन की तुरंत मौत हो गई और उसकी बॉडी भी गल गई.

2016 की इस घटना के रिपोर्ट में लिखा है, “स्मार्टफोन ने उस क्षण को रिकॉर्ड कर लिया, जब वह फिसलकर पूल में गिर गया. सैबल अपने भाई को बचाने का प्रयास भी करती नजर आई. वो तुरंत भागकर पार्क के रेंजर्स के पास गई. जब वो वापस लौटी तो काफी देर हो चुकी थी. उस दौरान सिर्फ कोलिन का सिर, ऊपरी हिस्सा और हाथ के थोड़े हिस्से नजर आ रहे थे. ऐसे में उसे तुरंत ही मृत मान लिया गया. अमेरिकी पार्क रेंजर फिल स्ट्रेले ने एक अलग रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने एक वी-गर्दन वाली टी-शर्ट देखी थी और उसके चेहरे पर एक क्रॉस जैसा कुछ दिखाई दे रहा था. उसी दौरान तूफान भी आ गया था, जिससे कॉलिन के शव को तुरंत बाहर नहीं निकाला गया. लेकिन अगले दिन वहां सिर्फ कॉलिन का बटुआ और चप्पल ही बचे थे, शरीर पूरी तरह गलकर गायब हो गया था.

Back to top button