सपा नेता के विवादित बोल, कहा- ‘महिलाओं को ऐसे कपड़े पहनने चाहिए, जो अश्लील ना हो’

समाजवादी पार्टी के महासचिव रामशंकर विद्यार्थी ने महिलाओं के पहनावे को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अश्लील कपड़े पहनती हैं, इसलिए रेप की घटनाएं आए दिन बढ़ती जा रही है। साथ ही उन्होंने सलाह दी कि महिलाओं को ऐसे कपड़े पहनने चाहिए, जिसमें अश्लीलता ना झलके। सपा नेता के विवादित बोल, कहा- 'महिलाओं को ऐसे कपड़े पहनने चाहिए, जो अश्लील ना हो'

सोमवार को यूपी के बलिया में रामशंकर विद्यार्थी ने कहा कि भगवान ने महिला और पुरुष की बनावट ऐसी दी है कि उसी हिसाब से उन्हें कपड़े पहनने चाहिए। रेप जब तक नहीं रुकेंगे, जब तक महिलाओं के अश्लील कपड़ों पर प्रतिबंध नहीं लगेगा। 

इसके अलावा विद्यार्थी ने कहा कि रेप की बढ़ती घटनाओं के लिए मोबाइल और इंटरनेट भी जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि नाबालिगों के हाथों में मोबाइल पर प्रतिबंध लगना पड़ेगा। अगर मोबाइल रहता है तो इंटरनेट नहीं होना चाहिए। 

विद्यार्थी ने कहा कि रेप की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सबसे पहले अश्लीलता रोकनी पड़ेगी। साथ ही युवाओं के बीच हमें युवाओं के बीच भाई-बहन के रिश्ते को बढ़वा देने की पहल करनी होगी। 

आपको बता दें कि विद्यार्थी पहले ऐसे सपा नेता नहीं है, जिन्होंने महिलाओं के लिए लेकर ऐसा बयान दिया है। इससे पहले सपा नेता अबू आजमी भी महिलाओं के लिए विवादित बयान दे चुके हैं। उन्होंने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर महिलाओं के पहवाने को जिम्मेदार ठहराया था। 

इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी रेप की बढ़ती घटनाओं पर विवादित बयान दे चुके हैं। उन्होंने रेप के दोषियों को फांसी की सजा ना देने का पक्ष लेते हुए कहा था कि लड़के तो लड़के ही रहेंगे, उनसे गलतियां हो जाती हैं। 

Back to top button