बिहार पुलिस का शर्मनाक चेहरा: दबाव बनाकर छात्रा से दर्ज करवाया झूठा केस, भेजा जेल

मुजफ्फरपुर। यूपी के कुशीनगर की बीएचएमएस की एक छात्रा से माड़ीपुर मोहल्ले में छेड़खानी के मामले में नया मोड़ आया है। छेड़खानी व दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित मकान मालिक रिटायर्ड सैनिक राजकुमार रजक को जेल तो भेज दिया।बिहार पुलिस का शर्मनाक चेहरा: दबाव बनाकर छात्रा से दर्ज करवाया झूठा केस, भेजा जेल

जेल भेजने के दूसरे दिन ही मंगलवार को छात्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उसमें छात्रा का कहना है कि पुलिस ने झूठा बयान लेकर दुष्कर्म की कोशिश का केस दर्ज कर रिटायर्ड सैनिक को जेल भेज दिया। मामले पर वरीय अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। नगर डीएसपी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

बता दें कि गत सप्ताह यूपी के कुशीनगर की छात्रा मुजफ्फरपुर में बीएचएमएस की परीक्षा देने आई थी। माड़ीपुर में रिटायर्ड सैनिक के यहां किराए पर कमरा लेकर रह रही थी। उसके साथ और दो छात्राएं भी ठहरी थीं। उनके चले जाने के बाद छात्रा को अकेले देख छेड़खानी की बात सामने आई थी। इसके बाद पीडि़ता के आवेदन पर केस दर्ज कर कार्रवाई की गई थी।

 
Back to top button