खून खौला देने वाला शर्मनाक हरकत इस मैच के दौरान विराट की तुलना सफाईकर्मी से, देखें ये फोटो

पाकिस्तान की आवाम के लिए मंगलवार का दिन बहुत खास था। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम पर पाकिस्तान और वर्ल्ड इलेवन के बीच टी-20 मैच खेला गया। इस दौरान एक पाकिस्तानी क्रिकेट फैन ने बहुत शर्मनाक हरकत की। जहां एक और पाकिस्तान क्रिकेट के जश्न में डूबा हुआ था, वहीं एक फैन की ट्वीट ने क्रिकेट को शर्मसार कर डाला।

The shameful act of bleeding during this match is Virat

पाकिस्तान के फैन टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की तुलना स्वीपर से कर डाली। मैच के दौरान फ्रीदी फैजान नाम के शख्स के अकाउंट से ट्वीट किया गया, जिसमें विराट समेत बाकी भारतीय क्रिकेटर मैदान की सफाई कर रहे थे। हालांकि इस ट्वीट को किसी ने भी ना लाइक किया, ना रिट्वीट किया और ना ही इस पर रिप्लाइ दिया है।

एक पुरानी तस्वीर है, जिसमें टीम इंडिया के क्रिकेटर स्टेडियम साफ करते हुए नजर आ रहे हैं। विराट कोहली के हाथ में झाड़ू है। इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा गया, ‘पाकिस्तान बनाम वर्ल्ड इलेवन मैच के लिए स्वीपर मैदान की सफाई करते हुए।’

livehindustan.com से साभार…

Back to top button