Adidas के जूते के पीछे छिपा है ‘खुफिया’ मैसेज, यूं ही नहीं बनी हैं 3 धारियां

हमारे आसपास बहुत सी ऐसी चीज़ें होती हैं, जो हम देखते-सुनते तो रोज़ाना हैं लेकिन इसके बारे में हमें जानकारी कम ही होती है. मसलन हम जिन चीज़ों को खरीदते हैं, उन पर ब्रांड के नाम और उनके लोगो बने रहते हैं. हम इन्हें पहचानते तो अच्छे से हैं लेकिन ये नहीं पता होता कि आखिर ये एक खास तरीके से बनाए क्यों गए हैं. क्या इसका भी कोई मैसेज होता है?

लोगों के पसंदीदा स्पोर्ट्स ब्रांड में से एक Adidas भी है. इसका नाम लेते ही उसके लोगो हमारे दिमाग में घूमने लगते हैं. हालांकि शायद ही हममें से किसी को ये पता होगा कि इसमें मौजूद 3 धारियों का रहस्य क्या है? चलिए आज इसी के लोगो और नाम के पीछे की वजह को लेकर बात करते हैं.

Adidas की 3 धारियों का क्या है मतलब?
1940 से स्पोर्ट्स शूज़ की दुनिया में नाम कमा रहे Adidas ने अपने लोगो कई बार बदले, लेकिन जो चीज़ इसमें खास रही, वो है – तीन धारियां और ब्रांड का नाम. एक लोगो में तो सिर्फ और सिर्फ तीन धारियां ही बना दी गईं. ये पहाड़ की तरह दिखती हैं. Tailor Brands ने बताया कि इसके पीछे एक सीक्रेट मैसेज है. माउंटेन की तरह दिखने वाला लोगो एथलीट्स के सामने आने वाली परेशानियां और उनके कठिन लक्ष्य तक पहुंचने को दिखाता है. तीन पत्तियों वाले लोगो में बनी धारियां दिखाती हैं कि कंपनी का प्रोडक्शन अलग-अलग क्षेत्रों में है. वहीं सिंपल तीन धारियों वाला लोगो एक निर्बाध रास्ते को दिखाता है.

कहां से नाम मिला Adidas?
हां, इसके नाम के पीछे भी कहानी दिलचस्प है. ये नाम कंपनी के फाउंडर एडोल्फ डैसलर के नाम से ली गई है. Adolf का ‘Adi’लेकर इसे Dassler के ‘das’ से मिलाकर Adidas बनाया गया. वैसे आपको ये जानकर भी झटका लगेगा कि स्पोर्ट्स ब्रांड Puma एडोल्फ डैसलर के ही भाई Rudolf की कंपनी है, यानि दोनों भाई जूतों के ज़रिये करोड़ों का बिजनेस कर रहे हैं.

Back to top button