टेक कंपनी गूगल ने लेटेस्ट ओएस को किया रिलीज-

टेक कंपनी गूगल ने बीते दिन कैलिफोर्निया में हुए अपने एनुअल इवेंट में यूजर्स के लिए कई बड़े एलान किए हैं। मार्केट में लंबे समय से चर्चा थी कि कंपनी इवेंट में नए ऑपरेटिंग सिस्टम Android 14 को रोलआउट कर सकती है और आखिरकार कंपनी ने ऐसा कर भी दिया है। यूजर्स के लिए Android 14 Beta 2 रिलीज कर दिया गया है।

दरअसल कंपनी ने गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम के लेटेस्ट टेस्टिंग वर्जन को अभी कुछ ही यूजर्स के लिए रोलआउट किया है। बाकी यूजर्स के लिए नया ऑपरेटिंग सिस्टम इस साल के आखिर तक रिलीज किया जाएगा। लास्ट बीटा वर्जन से अलग इस बार गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम के लेटेस्ट टेस्टिंग वर्जन को कुछ नए फीचर सपोर्ट के साथ के साथ लाया गया है।

किन नए फीचर्स को लाया गया है इस बार

बीटा टेस्टर्स के लिए रिलीज किए गए लेटेस्ट ओएस वर्जन में यूजर्स के लिए तीन नए फीचर लाए गए हैं। गूगल की एंड्रॉइड डेवलपर वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक इस साल नए वर्जन को नए कस्टम और इनबिल्ट प्रिडिक्टिव बैक एनीमेशन फीचर के साथ लाया गया है।

इस फीचर की मदद से यूजर को एक्टीविटीज को स्विच करने और होम स्क्रीन पर पहुंचने में मदद मिलेगी।

फुल स्क्रीन पर नहीं दिखेंगे नोटिफिकेशन

लेटेस्ट ओएस वर्जन में ऐप्स के नोटिफिकेशन को फुल स्क्रीन के साथ नहीं देखा जा सकेगा। यह सेटिंग बाय-डिफॉल्ट मिलेगी।

हालांकि, कॉलिंग और अलार्म ऐप्स के नोटिफिकेशन को फुल स्क्रीन में देखा जा सकेगा। लेटेस्ट ओएस वर्जन में डेटा सेफ्टी से जुड़े नोटिफिकेशन को ज्यादा विजिबल होंगे।

कौन से यूजर्स कर सकतें हैं Android 14 Beta 2 को इन्स्टॉल

नए ओएस वर्जन को गूगल के पिक्सल ब्रांडेड फोन के लिए लाया गया है। पिक्सल यूजर्स नए अपडेट को इन्स्टॉल कर सकते हैं। इसके लिए यूजर के पास पिक्सल 4a 5G और नए फोन होना जरूरी होगा। यूजर्स अपने डिवाइस को गूगल बीटा प्रोग्राम में एनरोल करना होगा।

पिक्सल के अलावा इन मैन्युफैक्चरर को मिलेगा मौका

अच्छी बात ये है कि पिक्सल के अलावा गूगल ने Android 14 Beta 2 का एक्सेस Nothing, OnePlus, Lenovo, Oppo, Vivo, Realme, Xiaomi, और Tecno जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन यूजर कर सकते हैं।

Back to top button