एलफिंस्टन हादसे में मृतकों के परिजनों को लौटाए गए कीमती सामान
मुंबई. शुक्रवार को एलफिंस्टन हादसा में मारे गए लोगों के गहने और कीमती सामान उनके परिजनों को लौटा दिए गए हैं। मृतकों के कुछ रिश्तेदारों ने उनके शरीर पर मौजूद गहने गायब होने की बात कही थी। पुलिस का कहना है कि, गहने केईएम अस्पताल के ही वार्डब्वाय ने निकालकर रखे थे जिनमें से ज्यादातर वापस लौटा दिए गए हैं।

मुंबई पुलिस के प्रवक्ता डीसीपी दीपक देवराज ने बताया, वार्डब्वाय ने गहने दादर पुलिस को सौंप दिए हैं। दादर पुलिस के जवान पीड़ितों के घर जाकर रसीद आदि के जरिए पुष्टि कर गहने वापस कर रहे हैं। इससे पहले हादसे का शिकार हुई महिला शुभलता शेट्टी के कंगन गायब होने की बात उनके रिश्तेदारों ने कही थी। पुलिस में इसकी शिकायत नहीं की गई थी।
गलत समझा
कुछ तस्वीरें सामने आईं थी जिनमें एक युवक घायल शुभलता का हाथ पकड़े दिखाई दे रहा था। इसलिए अंदाजा लगाया गया कि युवक का इरादा चोरी का था। लेकिन पुलिस का कहना है कि उसके पास किसी ने चोरी की शिकायत नहीं की है। जो समान वापस किए गए उनमें ज्योतिबा चव्हाण का बैग है जिसमें चेकबुक 1250 रुपए नकद था। इसके अलावा एलेक्स कोरिया का नोकिया मोबाइल, शुभलता शेट्टी के कंगन, कलाई घड़ी, तीन अंगूठियां, ईयररिंग जैसे गहने, सुजाता अल्वा की अंगूठी, कान की बाली, नाक में पहने जाने वाला गहना उनके परिजनों को लौटाया गया है।
इसे भी देखें:- गाँधी जयंती स्पेशल: जानें लखनऊ में राष्ट्रपिता के द्वारा किये गये नेक कामों के बारे में…
घायल महिला से छेड़छाड़
एलफिंस्टन हादसे के बाद घायल पड़ी एक महिला से छेड़छाड़ की गई। एक वीडियो सामने आया है जिसमें पुल के बाहरी हिस्से में लटका एक युवक महिला को गलत तरीके से हाथ लगाता दिख रहा है।





