अपनी चोट के लिए खिलाड़ी खुद जिम्मेदार- फेडरर

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर खेल प्रीमियों के दिलों पर राज करते है. हालांकि 36 साल के फेडरर अपने पूरे करियर के दौरान कई बार चोट का शिकार भी हो चुके है. लेकिन फेडरर का कहना है कि कोई भी खिलाड़ी खुद की चोट के लिए खुद ही जिम्मेदार होता है. रोजर ने ये बात सोमवार से शुरू हो रहे साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट ‘आस्ट्रेलियन ओपन’ से पहले रविवार को संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कही.अपनी चोट के लिए खिलाड़ी खुद जिम्मेदार- फेडरर

उन्होंने इस दौरान इस बात से भी साफ इंकार किया कि पिछले दिनों टेनिस खिलाड़ियों की चोटों के मामले पर टूर्नामेंट के आयोजकों द्वारा बेहतर प्रयास किये गए है. इस दौरान फेडरर ने कहा कि, “अंत में देखा जाए, तो चोटों के लिए कौन जिम्मेदार होता है? मुझे लगता है कि खिलाड़ी. मैंने अपने जीवन में हजारों मैच खेले हैं और मैं आश्वस्त हूं कि इस दौरान में काफी भाग्यशाली रहा.”

विश्व रैंकिंग में दुसरे स्थान पर काबिज फेडरर ने कहा कि, “कभी-कभी आपको समय निकालकर अपनी टीम से इस बारे में बात करनी चाहिए. जैसे अगले तीन माह कैसे काम करना है या अगले साल और अगले दिन के बारे में भी. हर चीज की पूरी योजना बनाना जरूरी है. मुझे लगता है कि अगर चोटिल होने से बचना है, तो इसकी जरूरत है.”

Back to top button