सड़क को धो-पोंछकर लगाया तेल, फिर ऑमलेट सेंकने लगी महिला

सोशल मीडिया पर हम एक से बढ़कर एक वीडियो देखते हैं. कभी कुछ वीडियो में हमें कुछ नया सीखने को मिल जाता है तो कुछ वीडियो में ऐसा भी होता है कि कुछ अजीबोगरीब चीज़ें दिखती हैं. कई बार लोग सिर्फ मशहूर होने के चक्कर में ऐसी हरकतें कर देते हैं कि देखकर आप हैरान रह जाते हैं. एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आप भी इसे देखकर सोच में पड़ जाएंगे.

आपने उल्टी-सीधी तरह से लोगों को नाचते-गाते रील्स और वीडियोज़ में देखा होगा. हालांकि आप इस वीडियो में एक महिला को कुछ अजीब ही हरकत करते हुए देख सकते हैं. गर्मी है, ये तो सभी को पता है लेकिन ये गर्मी में सड़क पर ही ऑमलेट बनाने पहुंच गई है. जिन लोगों ने इस वीडियो को देखा, इसकी हरकतें उनकी बर्दाश्त से बाहर हो रही हैं.

सड़क पर लगाया पोंछा, फिर सेंका ऑमलेट
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला चिलचिलाती धूप में सड़क पर बैठी हुई है. पहले उसने पानी की बोतल से सड़क को धोया, फिर एक गमछे से उसे पोंछकर साफ किया. इसके बाद उसने सड़क तवे की तरह तेल लगाकर सीजनिंग की. फिर दो अंडे लेकर बड़ी खुशी से उसने सड़क पर इसे फोड़ा और फैलाने लगी. वीडियो में महिला की इन हरकतों को देखने के बाद लोगों ने कमेंट और भी ज़बरदस्त दिए हैं.

‘दीदी, इलाज कराओ अपना’
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर tejalmodi454 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 4.4 मिलियन यानि 44 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि हज़ारों लोगों ने इसे पसंद किया है. वीडियो पर लोगों ने जमकर कमेंट किए हैं. एक यूज़र ने लिखा कि खाने की चीज़ें बर्बाद कर रही है. वहीं दूसरे यूज़र ने मज़ाक में लिखा – ‘डॉक्टर क्या कहते हैं, ये कब तक ठीक हो जाएगी’ वहीं कुछ यूज़र्स ने तो उसे डॉक्टर को दिखाने की सलाह दे डाली.

Back to top button