जूस के पोषक तत्व बच्चों का वजन बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें भी देते हैं पोषक तत्व..

बच्चों की जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है उनके शरीर के अंग बढ़ते हैं। बढ़ती उम्र के साथ बच्चों की लंबाई और वजन बढ़ना बहुत ही जरूरी होता है। वजन न बढ़ने कई बार बच्चा न सिर्फ दुबला और पतला नजर आता है बल्कि माता-पिता को शर्मिंदगी भी उठानी पड़ती है। बच्चों का वजन बढ़ाने के लिए पेरेंट्स उन्हें बादाम, पिस्ता, दूध और दाल जैसी चीजें खिलाते हैं। इतना ही नहीं बच्चों का वजन बढ़ जाए इसलिए कई पेरेंट्स उन्हें गलत फूड कॉम्बिनेशन तक खिलाने को तैयार हो जाते हैं। अगर आप भी बच्चे के वजन न बढ़ने से परेशान हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं 5 ऐसे जूस के बारे में। ये जूस बच्चों का वजन बढ़ाने के साथ-साथ उनके शरीर में पोषक तत्वों की कमी को भी पूरा करेंगे।
बच्चों का वजन बढ़ाने वाले 3 जूस
एवोकाडो जूस
एवोकाडो कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। एवोकाडो में हाई कैलोरी पाई जाती है, इसलिए ये वजन बढ़ाने में मददगार साबित होती है। एवोकाडो के जूस का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं, आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके साथ ही एवोकाडो का जूस बच्चों की हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
कैसे बनाएं एवोकाडो का जूस
एवोकाडो का जूस बनाने के लिए सबसे इसके 2 पीस लेकर छील लें। एवोकाडो का मिक्सर में डालें और इसमें अपने स्वाद के अनुसार नींबू का रस और शहद मिलाकर ब्लेंड करें। ब्लेंड करने के बाद बच्चों को फ्रेश एवोकाडो का जूस पिलाएं।
पालक का जूस
छोटे बच्चे हरी सब्जियां खाना बिल्कुल पसंद नहीं होता है। लेकिन पालक के जूस का हरा रंग उनकी आंखों को बहुत ही ज्यादा पसंद आता है। बच्चों को नियमित तौर पर पालक का जूस पिलाने से उनका वजन और मोटापा बढ़ाने में मदद मिलती है। पालक में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो बच्चों के शरीर में खून की कमी को पूरा करने में मदद करती हैं। इसके अलावा पालक विटामिन ए, बी-2, बी-6, सी और के पाया जाता है जो इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने में मदद मिलती है।
कैसे बनाएं पालक का जूस
पालक का जूस बनाने के लिए सबसे पहले 100 ग्राम कटा हुआ पालक लें। इसमें 1 सेब या कोई भी मौसमी फ्रूट मिलाएं और ब्लेंड करें। अब पिसे हुए पालक को छलनी की मदद से छाने और नींबू का रस व नमक डाल बच्चों को पिलाएं।
चीकू का जूस –
चीकू का स्वाद मीठा है। चीकू में हाई कैलोरी पाई जाती है, इसलिए ये वजन बढ़ाने में सहायक माना जाता है। बच्चों का वजन बढ़ाने के लिए चीकू का जूस काफी मददगार साबित होता है। कई बार लोगों का चीकू के जूस को शेक भी कहते हैं। चीकू के शेक में दूध का इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए ये दोनों ही अलग हैं। एनसीबीआई द्वारा की गई एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि चीकू का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं, अनिद्रा और अवसाद से लड़ने में मदद मिलती है।
कैसे बनाएं चीकू का जूस –
चीकू का जूस बनाने के लिए सबसे पहले इसके 2 से 3 बड़े पीस लें और इसमें संतरा ग्राइंड करें। जैसे ही चीकू और संतरा अच्छे से पीस जाएं तो इसे छान लें। आप इस जूस में थोड़ा सा शहद और नींबू का रस मिलाकर सेवन कर सकते हैं।





