घोंसले में घुसा सांप, पक्षी के बच्चों पर किया हमला, तभी आ गई मां

सांप कितने खतरनाक शिकारी होते हैं, ये तो आपको पता ही होगा. उनका सामना इंसानों से ज्यादा अन्य जीव-जन्तुओं से होता है. सांप हमेशा पक्षियों और उनके बच्चों को शिकार बना लेते हैं. अक्सर वो घोंसले में घुस जाते हैं और पक्षियों के अंडों को भी खा लेते हैं. हाल ही में सांप की ऐसी ही एक हरकत कैमरे में कैद हो गई. कनाडा का एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांप, पेड़ में बने पक्षी (Snake gets inside bird nest viral video) के घोसले के अंदर घुसकर उसके बच्चों को खाने की कोशिश में है. पर तभी उन बच्चों की मां आ जाती है और सांप को सबक सिखाती है, पर तब तक बहुत देर हो चुकी होती है. ये नजारा देखकर आप जरूर चौंक जाएंगे.
इंस्टाग्राम अकाउंट @natureismetal पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें एक पेड़ पर नॉर्दर्न फ्लिकर पक्षी का घोंसला बना हुआ है. उस घोंसले में एक बुल स्नेक (Bull Snake inside Northern Flicker bird nest) घुसता हुआ नजर आ रहा है. तभी वहां पक्षी आ जाता है और सांप को खींचकर बाहर फेंक देता है. नीचे गिरते ही सांप उस पक्षी को दबोच लेता है. लोगों को लगता है कि इस तरह पक्षी ने अपने बच्चों की रक्षा कर ली होगी. पर इस पूरे वीडियो के पीछे की सच्चाई कुछ और ही है.
पक्षी के घोंसले में घुसा सांप
यूजर ने बताया कि ये वीडियो जून 2023 में कनाडा के एल्बर्टा में डायनासोर प्रोवेंशियल पार्क में शूट किया गया था. वीडियो शूट करने से पहले ही सांप काफी देर पहले उस घोंसले में घुस चुका था और बच्चों या अंडों को खा गया था. उसके बाद पक्षी आता है और सांप को नीचे फेंकता है. पर सांप उसे दबोच लेता है. ऐसा लगता है कि शायद वो पक्षी की भी जान ले लेगा, पर करीब 20 मिनट बाद वो उस पक्षी को छोड़ देता है. लोगों का अंदाजा है कि सांप का पेट पक्षी के बच्चों को खाकर इतना ज्यादा भर गया होगा कि वो उस बड़े पक्षी को नहीं खा पाया होगा और इस वजह से उसने उसे जाने दिया.





