लड़कियों का स्वभाव बताता है उनकी लिपस्टिक का कलर…

लिपस्टिक न केवल लड़कियों की खूबसूरती को चार चांद लगाता है बल्कि इसका कलर उनकी पर्सनैलिटी के बारे में भी बहुत कुछ बता सकता है. जी हां अगर आप किसी भी लड़की को केवल देखकर उसके बिहेवियर के बारे में जानने को उत्सुक रहते हैं तो उनकी लिपस्टिक के कलर से आप बहुत कुछ जान सकते हैं. ज्योतिष विज्ञान के अनुसार रंगों का लोगों के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है. यही वजह है कि जो रंग लोगों के फेवरिट या पसंदीदा होते हैं और जिन्हें वह सबसे ज्यादा पहनते या इस्तेमाल में लाते हैं, लोगों का बिहेवियर भी उन्हीं के अनुसार हो जाता है. दरअसल रंग व्यवहार को दर्शाता है. आइए आपको बताते हैं कि लिपस्टिक के कलर से आप किसी लड़की के व्यक्तित्व को कैसे पहचान सकते हैं.

पिंक कलर
अगर किसी महिला या लड़की को पिंक लिपस्टिक पसंद हो तो उन पर आंखें बंद करके भरोसा किया जा सकता है. इन युवतियों को हंसी-मजाक करना खूब पसंद होता है. ये मन में किसी के भी प्रति ईर्ष्या-द्वेष नहीं रखतीं. इनकी दोस्तों की अच्छी खासी लिस्ट होती है. घर हो या कार्यक्षेत्र ये हर जगह सबकी फेवरिट होती हैं.
रेड कलर
अगर किसी युवती को रेड कलर की लिपस्टिक पसंद हो तो समझ लें कि वह काफी बोल्ड और कॉन्फिडेंट नेचर की हैं. खुद के बारे में वह हमेशा ही सजग रहती हैं. इन्हें सजना-संवरना खूब पसंद होता है. यही वजह है कि घर में रहना हो या बाहर कहीं भी जाना हो ये हमेशा अच्छे से तैयार होकर ही जाती हैं. कहते हैं कि इन्हें दोस्ती करना बहुत पसंद होता है.
पीच कलर
कहते हैं कि अगर किसी लड़की को पीच कलर की लिपस्टिक पसंद हो तो इनके काम में टांग अड़ाना भारी पड़ सकता है. इस कलर को पसंद करने वाली लड़कियों को अपने जीवन में दूसरों की दखलअंदाजी बिल्कुल भी नहीं पसंद होती. यह भी कहा जाता है कि ये लड़कियां अपने करियर को लेकर काफी सीरियस होती हैं. स्वभाव से काफी शांत भी होती हैं.
प्लम कलर
प्लम लिपस्टिक पसंद करने वाली लड़कियों को चैलेंज लेना खूब भाता है. ये एक बार जिस काम को पूरा करने के बारे में ठान लें फिर उसे पूरा करके ही मानती हैं. जीवन में आने वाली बड़ी से बड़ी परेशानी भी इनके मनोबल को हिला नहीं पाती. यह काफी ईमानदारी होती हैं.
न्यूड कलर
अगर किसी युवती को न्यूड कलर की लिपस्टिक पसंद हो तो समझ लें कि वह काफी एक्सपैरिमेंटल नेचर की होंगी. ये खुद पर आए दिन नए-नए एक्सपैरिमेंट करती रहती हैं. हालांकि यह थोड़ी शर्मीली भी होती हैं लेकिन जब खुद को कहीं प्रजेंट करने की बात आती है तो इनमें गजब का आत्मविश्वास देखने को मिलता है.
मोव कलर
अगर किसी को मोव कलर की लिपस्टिक पसंद हो तो समझ लें कि इन युवतियों को समझ पाना आसान नहीं है. इनके मन में कुछ और होता है चेहरे पर कुछ और. ये अपने मन की बातें भी किसी के साथ शेयर नहीं करतीं. कहा जाता है कि इस कलर को पसंद करने वाली लड़कियां काफी रहस्यमयी होती हैं





