म्यूजियम घूमने गई लड़की, एक जूता उतारकर कमरे के बीच रखा, लोगों ने देखकर जो किया…

अगर आप कभी म्यूजियम गए होंगे, तो आपने देखा होगा कि वहां पर कितनी प्राचीन चीजें रखी रहती हैं. उन्हें देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं. दुनिया में बहुत से ऐसे लोग हैं जो इन प्राचीन चीजों को देखने के इतने शौकीन होते हैं कि म्यूजियम में नजर आने वाली हर एक चीज को को वो प्राचीन समझ लेते हैं. ऐसा ही न्यूयॉर्क में लोगों के साथ हुआ जब वो एक म्यूजियम (Girl shoes prank in Museum viral video) में पहुंचे और एक कमरे में पड़े जूते को देखकर, उसे भी प्राचीन ही समझ लिया. बस फिर क्या था, लोगों ने जूता देखकर जो किया, उसकी उम्मीद उस जूते की मालकिन को भी नहीं थी, जो वहीं पास में ही खड़ी ये सब देख रही थी.
इंस्टाग्राम अकाउंट @architectanddesign पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें लोगों के साथ म्यूजियम में प्रैंक होता दिखाया गया है. एक लड़की न्यूयॉर्क के गुगेनहाइम म्यूजियम (Guggenheim Museum) में घूमने गई. वहां पर उसे मस्ती सूझी. तो उसने अपने पैर का एक जूता निकाला और म्यूजियम के खाली कमरे के एक कोने में रख दिया. जूते को खाली जगह पर रखा देख लोग कन्फ्यूज हो गए. उन्हें लगा कि शायद वो भी कोई प्राचीन वस्तु है, जो उस म्यूजियम में प्रदर्शनी के लिए लगाई गई है.
जूते को प्राचीन समझने लगे लोग
वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की ने अपने एक पैर का जूता निकाल दिया है. उस पैर में सिर्फ मोजा है. उसने दूसरा जूता कमरे में सामने रख दिया है. उसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं और उसकी फोटो खींच रहे हैं. 3-4 लोग वहां पर जमा हो गए हैं और फोन से उस जूते की फोटो खींच रहे हैं. शायद उन्हें ऐसा लग रहा है कि ये जूता भी प्राचीन चीज है.





