जिनकी हथेली में होता है ये निशान, उनका वैवाहिक जीवन होता है बेहद शानदार…

हमारे शास्त्रों और हस्तरेखाशास्त्र में हथेली की रेखाओं से भविष्य के बारे में बताया गया है। जिससे हम जीवन में घटने वाली अच्छी और बुरी घटनाओं के बारे में बताते है। आपने कई रेखाओं के बारे में पता चलता है लेकिन आज हम आपको हथेली की उस रेखा के बारे बताएंगे जो विवाह में कलह और तालाक के बारे में बताता है। 

हाथ की लकीरों का गहराई से अध्ययन करने पर यह पता लगा है कि विवाह के बाद 

दंपती का जीवन कैसा होगा। यदि दंपती के हाथ में तलाक की आशंका नजर आए तो उस विकट परिस्थिति से बचने के लिए कुछ उपाय किए जा सकते हैं। 

यह रेखा हथेली में कनिष्ठिका यानी सबसे छोटी अंगुली के नीचे क्षैतिज में हथेली के बाहर से भीतर की ओर आती हुई दिखाई देती है। 

विवाह रेखा के साथ अन्य रेखाओं का समावेश और इस पर बने चिन्हों को देखकर तलाक के बारे में बताया जाता है। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार हथेली में वो भी रेखाएं बिलकुल स्पष्ट, निर्दोष, पर्याप्त गहराई लिए हुए, संतुलित लालिमा लिए हुए, बिना कटी-फटी, बिना जाल, बिना किसी अशुभ चिन्ह वाली हो वे अच्छी मानी जाती हैं। यह बात सभी रेखाओं पर लागू होती है। 

श्रावण मास में अपनी राशि के अनुसार ऐसे करें भगवान शिव की पूजा

तलाक के योग यदि विवाह रेखा के चलते-चलते नीचे की ओर अधिक झुक जाए तो यह वैवाहिक जीवन में परेशानी का सूचक होता है। यदि विवाह रेखा कनिष्ठिका और अनामिका के नीचे वाले क्षेत्र में दो शाखाओं में बंट जाए तो या तो तलाक होता है या लंबे समय तक पति-पत्नी में बातचीत बंद रहती है।  

यदि किसी व्यक्ति की हथेली में विवाह रेखा के आरंभ में दो या तीन शाखाएं निकल रही हो तो उस व्यक्ति का प्रेम संबंध या विवाह टूट जाता है। विवाह रेखा अपने उद्गम से समाप्ति स्थल तक डबल हों और दोनों के मध्य में क्रॉस का चिन्ह हो तो व्यक्ति पहले तलाक बाद दूसरा विवाह करता है और दूसरे से भी नहीं बनती। 

Back to top button