शख्स ने भरी दोपहर चलाया मोटर, यूं उबलने लगा टंकी का पानी

आज भारत के ज्यादातर इलाके भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं. सूरज की रोशनी सुबह से ही चुभने लग रही है. इस साल काफी ज्यादा गर्मी पड़ रही है. ज्यादातर इलाकों में तापमान 45 डिग्री पार कर चुका है. आम जीवन त्रस्त हो चुका है. गर्मी का ऐसा सितम है कि कई लोगों की जान चली गई है. बीकानेर सहित कई इलाकों में पारा पचास पार कर चुका है. गर्मी का आलम ये है कि कई लोग रेत में पापड़ सेंकते नजर आए. अब एक नया वीडियो लोगों को हैरान कर रह है.

इस वीडियो में घर की छत पर लगी पानी की टंकी दिखाई गई. इस टंकी में पानी उबल रहा है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि वहां ऐसी भीषण गर्मी है कि टंकी का पानी उबल रहा है. इसका एक क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जो वायरल हो रहा है. लेकिन आज हम आपको इस वीडियो की असलियत बताने जा रहे हैं.

क्या वाकई पड़ी इतनी गर्मी?
इस क्लिप में देखा जा सकता है कि घर की छत पर लगे टंकी में पानी ऊपर तक भरा हुआ है. साथ ही वो उबल रहा है. टंकी का कवर हटा हुआ है. ऐसे में कहा गया कि ये पानी सूरज की रोशनी से गर्म होकर उबल रहा है. लेकिन आपको बता दें कि पानी को उबलने के लिए सौ डिग्री तापमान चाहिए. तभी पानी उबलता है. ऐसे में अभी भारत के किसी भी इलाके में इतनी गर्मी नहीं पड़ी है कि गर्मी से पानी ही उबल जाए.

तो क्या है सच?
इसका वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर हुआ, ये वायरल हो गया. हालांकि, वीडियो देखने के बाद ज्यादातर लोगों ने इसकी पोल खोल दी. पानी गर्मी से उबल नहीं रहा था. जब आप टंकी में पानी भरते हैं, तब मोटर ऑन होने की वजह से पानी यूं वाइब्रेट करता है. वही यहाँ भी हो रहा था. वीडियो को गलत जानकारी के साथ वायरल करने के लिए शेयर किया गया. लेकिन लोगों ने कमेंट में सारी पोल खोल कर रख दी.

Back to top button