शादी की ऐसी खुशी, बीच बाज़ार में झूम-झूमकर नाचने लगी दुल्हन

अपने देश की शादियों में खाने-पीने और बैंड बाज़ा के बाद ही रौनक लगती है. शादी का माहौल तब तक अधूरा रहता है, जब तक कि दूल्हे और दुल्हन की ओर से लोग डांस नहीं करते. हालांकि आजकल बारातियों और घरातियों के बजाय खुद दूल्हा-दुल्हन ऐसे डांस करते हैं कि आसपास के लोग कई बार सन्न रह जाते हैं. ऐसे वीडियो तुरंत वायरल भी हो जाते हैं.

शादियों में पहले जहां दुल्हनें सकुचाई और शर्माई हुई सी होती थीं, वहीं अब वो बिंदास नाचती हुई दिखती हैं. दुल्हन का ऐसा अंदाज़ दिखाई देता है कि रिश्तेदार भी हक्के-बक्के रह जाते हैं. एक ऐसी ही दुल्हन का वीडियो वायरल हो रहा है, जो बीच बाज़ार नाच रही है. ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं.

बीच बाज़ार नाचने लगी दुल्हन
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि होने वाली दुल्हन पूरा साज-श्रृंगार करके सड़क पर टोली के साथ जा रही है. इस दौरान वो झूमकर नाचना शुरू कर देती है. डीजे की धुन पर वो सपना चौधरी के गाने पर बिंदास ठुमके लगा रही है. वहां मौजूद उसकी सहेलियां और अन्य रिश्तेदार भी उसका साथ देते हुए नज़र आ रहे हैं. वीडियो के साथ बताया गया है कि ये दुल्हन के मातापूजन कार्यक्रम के बाद का वीडियो है, जिसके बाद शादी के लिए वो तैयार होगी.

लोगों ने किए बवाल कमेंट्स
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर pooja_sourabh_agarwal09 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को 12 लाख लोगों ने देखा है हज़ारों लोगों ने इसे पसंद भी किया है. इस पर कमेंट करते हुए लोगों ने तरह-तरह के कमेंट दिए हैं. कुछ यूज़र्स ने दुल्हन की तारीफ की है तो कुछ को उसका ये अंदाज़ बिल्कुल पसंद नहीं है. यहां तक कि कुछ यूज़र्स ने तो ऐसे भी कमेंट किए हैं कि देखकर किसी को भी शर्म आ जाए.

Back to top button