शख्स की गई नौकरी,फिर शुरू किया ऐसा काम, हर महीने कमाने लगा 38 लाख रुपये!

अगर इंसान के पास पैसे कमाने का सिर्फ एक ही जरिया हो और वो भी खत्म हो जाए तो फिर वो व्यक्ति पाई-पाई को भी मोहताज हो जाता है. अक्सर नौकरी पेशा लोगों के साथ यही होता है. आजकल ले-ऑफ के जमाने जब कंपनियां नौकरी से यूं ही निकाल देती हैं, तो फिर लोग इसी प्रकार बेरोजगार हो जाते हैं और घर चलाना भी मुश्किल हो जाता है. पर ब्रिटेन के एक शख्स (Man earn 38 lakh rupees monthly) के साथ जब ऐसा हुआ, तो उसने एक दूसरा काम करना शुरू किया. जिस काम की शुरुआत उसने की, उसे कर के आज वो हर महीने 38 लाख रुपये कमाने लगा है. चलिए आपको बताते हैं कि वो ऐसा कौन सा काम कर रहा है, जिससे उसकी कमाई इतनी ज्यादा हो रही है.
द सन वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार लंदन के रहने वाले 31 साल के अल्फ्रेड डज़ाडे (Alfred Dzadey) ने जब अपनी नौकरी खोई, तब वो 42 लाख रुपये सालाना कमाई (Business ideas to earn more) कर रहे थे. पर अचानक लाखों रुपये से वो शून्य पर आ गए. उन्हें पैसों की सख्त जरूरत थी. हालांकि, उनके पास सेविंग थी. उन्होंने पैसे कमाने का अलग तरीका सोचा. उन्होंने 26 लाख रुपये बचाकर रखे थे. इन रुपयों की बदौलत उन्होंने तय किया कि वो प्रॉपर्टी खरीदेंगे और फिर उसे किराये पर देकर पैसे कमाएंगे.
महीने में कमाता है लाखों रुपये
आज उनके पोर्टफोलियो में 9 प्रॉपर्टी और 47 करोड़ रुपये हैं, जिसके जरिए वो हर महीने 38 लाख रुपये कमा रहे हैं. ये एक आम ब्रिटिश की एवरेज एनुअल सैलरी से ज्यादा है, जो फोर्ब्स के अनुसार 36 लाख रुपये सालाना है.अल्फ्रेड ने कहा कि वो इस पोजीशन पर आने के लिए बहुत मेहनत करते हैं. उन्होंने दोस्तों और परिवार वालों को छोड़कर इस मुकाम को हासिल किया है. उन्होंने बताया कि इस काम के जरिए अब उन्हें किसी दूसरे के लिए काम करने की जरूरत नहीं है. उन्होंने ये कमाई सिर्फ 3 सालों में हासिल की है.
ऐसे कमाई पूंजी
अल्फ्रेड ने अपना पहला घर 25 साल की उम्र में खरीदा था. पर उन्हें जल्द ही लगने लगा कि वो एक जिम्मेदारी है, इस वजह से उन्हें घर खरीदने का अफसोस होने लगा था. 3 करोड़ रुपये के घर में 3 बेडरूम थे और वो बेहद खूबसूरत था, पर जब उनकी नौकरी गई, तो घर बोझ लगने लगा. तब उन्हें बिजनेस का आइडिया आया. उनके पास इतनी पूंजी नहीं थी कि वो खुद से पैसे लगा पाते, तो वो निवेशकों के पास गए, और उन लोगों से पैसे मांगे, जिन्होंने कहीं भी निवेश नहीं किया था. उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि अगर वो उन्हें पैसे देंगे, तो वो उन्हें बेहतर रिटर्न दिलाएंगे. इसके जरिए उन्होंने घर खरीदे और जब उनकी आमदनी आने लगी, तो उन्होंने लोगों के बढ़े हुए पैसे लौटा दिए.





