सुप्रीम कोर्ट ने हरिद्वार हेट स्पीच मामले में वसीम रिजवी को को दी अंतरिम जमानत…

हरिद्वार हेट स्पीच मामले में जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। बता दें कि वसीम रिजवी ने धर्म परिवर्तन करने के बाद अपना नाम जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी रख लिया था। वह उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन रह चुके हैं। हरिद्वार धर्म संसद में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। 

हरिद्वार में 17 से 20 दिसंबर तक धर्म संसद का आयोजन किया गया था। इसमें जितेंद्र नारायण, गाजियाबाद डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद, साध्वी अन्नपूर्ण व महेंद्र दास के साथ कई संत शामिल हुए थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा जिसमें विशेष समुदाय के खिलाफ हथियार उठाने की बात की जा रही थी। बाद में जितेंद्र नारायण और यति नरसिंहानंद को गिरफ्तार किया गया।

Back to top button