भारतीय टीम ने श्रीलंका में की पहली प्रैक्टिस, कोच की भूमिका निभा रहे राहुल द्रविड़ के साथ…

भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका दौरे पर सीरीज से पहले अपनी तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को टीम इंडिया के खिलाड़ी मैदान पर पसीना बहाते नजर आए। 28 जून को टीम इंडिया ने श्रीलंका के लिए उड़ान भरी थी। गुरुवार को टीम का क्वारंटाइन खत्म हुआ और कप्तान समेत टीम के सभी खिलाड़ी अपनी पहली प्रैक्टिस के लिए मैदान पर नजर आए। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने प्रैक्टिस की तस्वीरों को फैंस के साथ साझा किया है।
श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टीम ने अपनी पहली प्रैक्टिस शुक्रवार को की। बीसीसीआइ ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों के वार्म अप और फिर प्रैक्टिस की तस्वीर जारी की है। इन तस्वीरों में स्पिनर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव के साथ तमाम युवा खिलाड़ी दौड़ लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में नए कोच शिखर धवन इस दौरे पर कोच की भूमिका निभा रहे राहुल द्रविड़ के साथ चर्चा करते नजर आ रहे हैं
https://twitter.com/BCCI/status/1410902169683779588?
भारतीय क्रिकेट टीम लिमिटेड ओवर की सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका पहुंची है। इस दौरे पर टीम इंडिया तीन वनडे और फिर इतने ही टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इस वक्त भारत का एक दल इंग्लैंड के दौरे पर है जहां सीनियर खिलाड़ी मौजूद हैं। श्रीलंका के दौरे पर कई नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। शिखर धवन को पहली बार टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है जबकि एनसीए के डायरेक्टर राहुल द्रविड को टीम के मुख्य कोच की भूमिका में श्रीलंका भेजा गया है।
इस दौरे पर तीन वनडे 13, 16 और 18 जुलाई को खेले जाएंगे। जबकि टी20 सीरीज की शुरुआत 21 जुलाई से होगी और अगले दो मैच 23 और 25 जुलाई को खेले जाएंगे। सभी मैच एक ही मैदान कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम पर खेले जाएंगे।





