टॉयलेट से झांकता दिखा खौफनाक जीव, बार-बार निकाल रहा था जीभ, कभी छुप जाता अंदर

बच्चों को टॉयलेट जाते वक्त एक बात का डर हमेशा होता है, वो ये कि जब वो टॉयलेट का इस्तेमाल कर रहे हों, और उसमें से कोई कीड़ा निकल आए तो क्या होगा! कई बाच्चे तो इस खौफ से बाथरूम जाने से भी डरने लगते हैं. पर सोचिए कि ये काल्पनिक डर हकीकत बन जाए तो क्या होगा? इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक टॉयलेट के अंदर से खौफनाक जीव झांकता नजर आ रहा है. वो बार-बार जीभ निकालता दिख रहा है और फिर छुपकर टॉयलेट (Crocodile in toilet viral video) के अंदर चला जा रहा है. उसे देखकर सोशल मीडिया पर लोगों के होश उड़ जा रहे हैं.
इंस्टाग्राम अकाउंट @david0ff_01 पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जो काफी हैरान करने वाला है. इस वीडियो में एक खौफनाक जीव कमोड के अंदर से झांकता दिख रहा है. कई बार सीवर लाइन के रास्ते टॉयलेट (Weird creature in toilet video) के पाइप में जीव घुस जाते हैं जो बाथरूम तक चले आते हैं. हालांकि, ऐसा हो पाना मुश्किल होता है क्योंकि पाइप में पानी होता है, जिससे जीव फिसल जाते हैं. पर अब जब इस वीडियो में ये नजारा देखने को मिल रहा है, तो डर लगना लाजमी है.
टॉयलेट के अंदर दिखा मगरमच्छ
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कमोड के अंदर से एक जीव सिर बाहर निकलता है. वो सांप की तरह अपनी जीभ बार-बार बाहर निकाल रहा है, फिर वीडियो बना रहे शख्स को देखकर डर जाता है और अंदर चला जाता है. देखने से तो ये जीव मगरमच्छ का बच्चा भी लग रहा है. पर ये मॉनिटर छिपकली का बच्चा भी हो सकता है. दावे से कह पाना मुश्किल है.
वीडियो पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा कि ये तो नए तरह का खौफ है. एक ने कहा कि उसे हमेशा इस तरह की चीजों से जुड़े बुरे सपने आते हैं. एक ने कहा कि ये पक्का ऑस्ट्रेलिया में होगा. एक ने कहा कि वो मगरमच्छ का बच्चा लग रहा है.





