07 फरवरी दिन बुधवार का राशिफल: आज इन राशी की बनने वाली है बिगड़ी…

।।आज का पञ्चाङ्ग।।

आप सबका मंगल हो 07 फरवरी दिन बुधवार

07 फरवरी दिन बुधवार का राशिफल: आज इन राशी की बनने वाली है बिगड़ी...ऋतु -शिशिर
माह-फाल्गुन
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-06:32
सूर्यास्त-05:28
राहूकाल(अशुभसमय)दोपहर
12:00 से 01:30 बजे तक
तिथि-सप्तमी
पक्ष-कृष्ण
दिशाशूल-उत्तर व पश्चिम
शुभदिशा-दक्षिण व पूर्व
अमृतमुहूर्त-प्रातः 08:28 से 09:50

।।आज का राशिफल।।

मेष:-आज दिनचर्या अच्छी रहेगी। कारोबार से लाभ मिलेगा। प्रियजन से मुलाकात होगी। मित्र से फायदा होगा। मन में प्रसन्नता बनी रहेंगी।
सुझाव:-गुड़ का दान करें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-सुनहला

वृष:-आज शुभ कार्य में धन खर्च होगा। दूर-समीप की यात्रा होगी। मन विचलित होगा। संतान द्वारा सहयोग मिलेगा। धन का लाभ रहेगा।
सुझाव:-श्री गणेश भगवान को पंचामृत अर्पित करें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
शुभरंग:-बादामी

मिथुन:- आज निर्माण कार्य में प्रगति होगी। वाहन सुख व भूमि द्वारा लाभ मिलेगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी।
सुझाव:-बरगद में जल अर्पण करें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-हरा

कर्क:-आज आपका व्यापर उत्तम रहेगा।अधिकारीयों से सहयोग मिलेगा। नौकरी में उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। घर में खुशी का समाचार मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी।
सुझाव:-पीली मिठाई का दान करें।
राशिरत्न:-मोती
शुभरंग:-श्वेत

सिंह:-आज आपको धन का लाभ हो सकता है। समस्या का निवारण होगा। परिजनों से सहयोग और लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में लाभ होगा।यात्रा में सावधान रहें।
सुझाव:-दर्पण का दान करें।
राशिरत्न:-माणिक्य
शुभरंग:-नारंगी

कन्या:-आज निर्माण कार्यों में प्रगति व व्यापार में लाभ होगा। अधिकारी से सहयोग मिलेगा। परिवार में सामंजस्य बनेगा। पराक्रम में वृद्धि व मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा।
सुझाव:-अनार फल का दान करें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-फिरोजी

तुला:-आज आपके व्यापार में वृद्धि होगी। धन का लाभ होगा। राजकाज में विलम्ब होगा। कार्य में व्यस्तता बनेगी। अधिक परिश्रम होगा।
सुझाव:-विधवा को भोजन खिलावें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
शुभरंग:-पर्पल

वृश्चिक:-आज आपज व्यापार व स्वास्थ्य अच्छा होगा। मन प्रसन्न होगा। दूर-समीप की यात्रा होगी। अकस्मात यात्रा के योग बन सकते हैं। मन संतुष्ट होगा।
सुझाव:-मसूर की दाल दान करें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-कत्थई

धनु:-आज आपको परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है किन्तु धन का लाभ मिलेगा। विद्या-अध्ययन में रूचि बढेगी। मित्रों से फायदा होगा। राजकाज में सफलता मिलेगी।
सुझाव:-गाय को हरी घास खिलावें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-धानी

मकर:-आज आपको अपने कार्य में उत्साह बना रहेगा। सरकारी धन का लाभ होगा। नौकरी में तरक्की और अधिकारी से सम्बन्ध अच्छे हों सकेंगे।यात्रा के सुखद योग बनते दिख रहे है।
सुझाव:-जलेबी बच्चो को बाटें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-स्लेटी

कुम्भ:-आज अधिक श्रम करने पर सामान्यधन का लाभ मिल सकेगा। शुभ समाचार मिलेगा। मन प्रसन्न होगा। प्रियजन से मिलाप तथा धर्म का लाभ होगा।कृषि कार्यों में हानि हो सकती है।
सुझाव:-हरे रुमाल को पास रखें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-पीला

मीन:-आज आपकी दिनचर्या अनुशासित रहेगी। धन का लाभ होगा। मन में कुछ अशांति रहेगी। समस्या का समाधान होगा।व्यक्ति विशेष से लाभ मिलेगा।
सुझाव:-तिलका दान करें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-आसमानी

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1 आज शिशिर ऋतु फाल्गुन माह कृष्णपक्ष सप्तमी तिथि है।
2 आज रवियोग है, आज विवाह मुहूर्त भी है।

।।प्रेरणादाई चौपाई।।

चँवर जमुन अरु गंग तरंगा।
देखि होंहि दुख दारिद भंगा।।

अर्थ:- प्रभु श्री रामभद्र निषाद राज गुह को विदा कर आगे तीर्थराज प्रयाग पहुचें और वहाँ माता गंगा व यमुना की चवँर(हिलोरे) देखते ही सारे दुःख व दरिद्रता का नाश हो जाता है और उस संगम की सेवा पुण्यात्मा साधु जन करते रहते है परिणाम में वे जो चाहते हैं वे सब पा जाते हैजिसका गुण गान वेद पुराण निरन्तर करते है।
“अस्तु त्रिवेणी दर्शनात मुक्तिः

त्रिवेणी के दर्शन से ही मुक्ति होती है।”

।।वास्तु टिप।।

शयन कक्ष में कभी अनाज नही रखना चाहिए क्यों कि अन्नोवै:प्राणा:अन्न में ही प्राण का निवास होता है अस्तु ये माता अन्नपूर्णा हैं इनकी उपस्थित में काम क्रीड़ा नहीं करनी चाहिए।ऐसा करने से श्री का नाश होता है।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस् कथा व्यास।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
संपर्क सूत्र:-9044741252

Back to top button