गर्मी से जल्द नहीं मिलने वाली हैं राहत, मौसम विभाग ने बताया…

राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्य इन दिनों भीषण हीटवेव से जूझ रहे हैं। दिल्ली के कुछ हिस्सों, पंजाब, उत्तराखंड, पश्चिम राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बन सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 2 दिन तक कमोबेस ऐसा ही मौसम रहने वाला है। 11 जून से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। उत्तर भारत के कई राज्यों में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं आंधी के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।





