ज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट में अब कल होगी सुनवाई, तब तक के लिए…

ज्ञानवापी मामले में अब सु्प्रीम कोर्ट में कल शाम 3 बजे सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट ने तब तक के लिए वाराणसी कोर्ट में भी सुनवाई पर रोक लगा दी है। इसके पहले कोर्ट कमिश्‍नर विशाल सिंह ने ज्ञानवापी सर्वे की रिपोर्ट वाराणसी अदालत को सौंप दी। 14 से 16 मई तक की यह रिपोर्ट 12 पन्‍नों में है। विशाल सिंह ने वाराणसी के सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की अदालत में यह रिपोर्ट पेश की। इसके पहले कल सर्वे के लिए पूर्व में नियुक्त कोर्ट कमिश्नर अजय कुमार मिश्र ने छह और सात मई को हुई कार्यवाही का ब्योरा बुधवार को सिविल कोर्ट में सौंप दिया था। कोर्ट ने उस रिपोर्ट को भी रिकॉर्ड में ले लिया है।

अब सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद ही होगी आगे की कार्यवाही

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद SC में ज्ञानवापी मस्जिद मामले में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील विष्णु जैन ने बताया कि आगे कार्यवाही सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ही होगी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय किए गए समय तक आगे की प्रक्रिया नहीं होगी। 

Back to top button