ग्रैंड विटारा की कंपनी ने दिखाई एक और झलक, जिसे देखकर आप भी हो जाओगे…

20 जुलाई को मारुति अपनी ऑल न्यू 2022 ग्रैंड विटारा लॉन्च करने वाली है। कंपनी इसके लेकर दो टीजर पहले ही जारी कर चुकी है। अब उसने एक नया टीजर जारी किया है। 10 सेकेंड के इस टीजर में इस SUV की टेल लाइट को हाइलाइट किया गया है। विटारा में कंपनी ने स्लीक LED लाइट्स दी हैं। ये ट्रिपल लाइन के तीन सेक्शन में लगाई गई है। ये लाइट आपस में जुड़ी नहीं है, जिससे मार्केट में मौजूद दूसरी SUV की तुलना में इसका डिजाइन काफी अलग है। इन लाइट्स से इस SUV की बैक साइड बेहद लग्जरी नजर आ रही है। इससे पहले कंपनी ने अपने पहले टीजर में विटारा के नाम और दूसरे टीजर में इसकी फ्रंट लाइट को दिखाया था
विटारा के बाद कंपनी एस-क्रॉस को करेगी बंद
विटारा की लॉन्चिंग के साथ मारुति की लग्जरी कार एस-क्रॉस का सफर खत्म हो जाएगा। हालांकि, सुजुकी एस-क्रॉस को देश के बाहर बेचा जाएगा। मारुति एस-क्रॉस नेक्सा आउटलेट से बेची जाने वाली पहली कार थी। बाद में नेक्सा के पोर्टफोलिया को बढ़ाते हुए कंपनी ने इग्निस, बलेनो, सियाज और XL6 को लॉन्च किया। मारुति नेक्सा आउटलेट पर अपनी प्रीमियम कार बेचती है। अभी नेक्सा शोरूम पर XL6 सबसे महंगा मॉडल है। हालांकि, न्यू विटारा कंपनी की नई फ्लैगशिप कार होगी। XL6 की कीमत 11.29 लाख से 14.55 लाख रुपए के बीच है। ऐसे में आप इस कार को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इसे लेने में देर नहीं करना चाहिए
मारुति ग्रैंड विटारा की शुरुआती कीमत
मारुति ने ग्रैंड विटारा की बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक इस SUV को 11,000 रुपए के टोकन अमाउंट देकर बुक कर सकते हैं। इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन बुक किया जा सकता है। इसकी ऑफलाइन बुकिंग नेक्सा शोरूम पर होगी। हालांकि, अब तक कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। उम्मीद है कि 20 जुलाई को इसकी कीमत से पर्दा उठेगा। इस बीच CarPrice वेबसाइट ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.50 लाख रुपए बताई है। अब यदि ग्रैंड विटारा की इस कीमत को सही माना जाए तो ये क्रेटा और सेल्टॉस से सस्ती हो जाती है।
एक्सटीरियर: मारुति की न्यू विटारा को हो सकता है कि टोयोटा हाईराइडर के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया हो, लेकिन एक्सटीरियर के मामले में ये उससे बहुत अलग होगी। इसमें फ्रंट-एंड और रियर डिजाइन अलग होगा। इसके फ्रंट में न्यू डिजाइन वाली ग्रिल मिलेगी। जिसे एकदम नए बंपर के साथ जोड़ा गया है। सामने की तरफ इसमें कई अलग-अलग LED लाइट देखने को मिलेंगी। इस कॉम्पैक्ट SUV का साइज भी बड़ा होगा। माना जा रहा है कि इसका सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टॉस से होगा।
इंटीरियर: विटारा के इंटीरियर में भी नए अपहोल्स्ट्री के साथ पूरी तरह बदल दिया गया है। विटारा में Hyryder की तरह 9-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनेमेंट सिस्टम और एक हेड-अप डिस्प्ले मिलेगा। विटारा UHD, वेन्टीलेटेड सीटें, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके टॉप वैरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ भी देखने को मिलेगी। फीचर्स के मामले में ये टोयोटा हाईराइडर के जैसी हो सकती है। माना जा रहा है कि ये मारुति की नई फ्लैगशिप SUV होगी।
इंजन: मारुति सुजुकी की न्यू विटारा को एक हाइब्रिड और एक माइल्ड हाइब्रिड इंजन में लॉन्च किया जाएगा। इसमें 1.5 लीटर K15C डुअलजेट पेट्रोल यूनिट के साथ टोयोटा का 1.5L TNGA पेट्रोल यूनिट देखने को मिलेगा। जो कि माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस होगा। इस SUV को 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। इस SUV के मैनुअल वैरिएंट्स को ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ पेश किया जा सकता है।
सेफ्टी: न्यू विटारा में वायरलेस चार्जिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एडजस्टेबल ड्राइवर सीटर और कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए इसमें मल्टीपल एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, ESE, हिल होल्ड असिस्ट, स्पीड अलर्ट, सीट बेल्ट, पार्किंग सेंसर, 360 डिग्री कैमरा समेत कई सेफ्टी फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। माना जा रहा है कि इसकी कीमत करीब 10 लाख रुपए से शुरू हो सकती है





