सरकार युवाओं को देने जा रही हैं बड़ा तोहफा, जल्द ही….

राजस्थान सरकार युवाओं को बड़ा तोहफा देने जा रही है। राज्य सरकार कांस्टेबल के 8438 पदों पर नियुक्ति करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गहलोत सरकार ने राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के 8438 पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दे दी है। यह नियुक्तियां अगले दो सालों में की जाएंगी। दरअसल गृह विभाग के 2021-22 और वर्ष 2022-23 प्रस्ताव को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वीकृति दे दी है। अब इसके बाद ही अब कांस्टेबल के पदों पर नियुक्ति की रास्ता साफ हो गया है। वहीं राज्य सरकार के इस फैसले से उन तमाम युवाओं में उम्मीद जगी है, जो लंबे समय से पुलिस में भर्ती होने का ख्वाब देख रहे थे।  हालांकि उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि इस नियुक्ति प्रकिया से जुड़ी पूरी डिटेल केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही उपलब्ध कराई जाएगी, इसलिए वे ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें।  

इसके साथ ही हाल ही में राजस्थान पुलिस में अन्य भर्तियां भी चल रही हैं। इसके मुताबिक राजस्थान पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड Rajasthan Police recruitment board) ने कुछ समय पहले 5 हजार से पदों पर भर्ती के लिए आयोजित हुई 2019 कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी थी। राज्य पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जारी की गई थी। गौरतलब है कि राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल के कुल 5438 रिक्त पदों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। इनमें कुल रिक्तियों में से, 3452 रिक्तियां कॉन्स्टेबल जीडी जनरल एरिया और 1633 रिक्ति टीएसपी एरिया के लिए नियुक्तियां की जाएंगी। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2019 परीक्षा कुल 86 इकाइयों के लिए आयोजित की गई थी। जिसके लिए जयपुर, अजमेर, अलवर सहित 83 इकाइयों का परिणाम 13 मार्च 2021 को जारी किया गया था।  इससे संबंधित डिटेल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। 

Back to top button